वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अंकित शर्मा हत्याकांड में हुई न्याय की जीत : मनोज तिवारी

प्रकाशित: 14-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली ,(वीर अर्जुन )। कड़कड़डूमा कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आई.बी. अधिकारी अंकित शर्मा की निर्मम एवं ाtढर हत्या के मामले में तत्कालीन आम आदमी पार्टी पार्षद ताहिर हुसैन सहित अन्य आरोपियों को दोषी ठहराया है। यह फैसला न्याय की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जीत है। यह कहना है उत्तर पूर्वी दिल्ली से संसद मनोज तिवारी का। मनोज तिवारी कहते हैं अंकित शर्मा की हत्या अत्यंत ाtढरता के साथ की गई थी। उनके परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है और लंबे समय तक न्याय की प्रतीक्षा करनी पड़ी। कोर्ट का यह फैसला साबित करता है कि कानून के सामने कोई भी व्यक्ति ऊपर नहीं है। ताहिर हुसैन, जो उस समय दिल्ली नगर निगम के पार्षद थे, पर हत्या, दंगा भड़काने और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए थे। आज कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया है। इससे पहले वे अहंकार पूर्ण रवैया दिखाते थे और कुछ तत्व उन्हें पीड़ित बताने में लगे हुए थे। मनोज तिवारी कहते हैं यह घटना पूरे देश के लिए चिंता का विषय बना।जो लोग उस समय ताहिर हुसैन का बचाव कर रहे थे, उन्हें भी अब गंभीरता से आत्ममंथन करना चाहिए। न्यायालय के इस फैसले का स्वागत है और उम्मीद है कि पीड़ित परिवार को जल्द ही पूर्ण न्याय मिलेगा। कानून का शासन एक बार फिर स्थापित हुआ है। न्याय अंतत विजयी हुआ।