वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

गैलेक्सी एम47 5जी 29 को भारत में होगा लांच

प्रकाशित: 24-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गुरुग्राम, (वीअ)। सैमसंग इंडिया 29 जून को अपने लोकप्रिय गैलेक्सी एम सीरीज पोर्टफोलियो में नया गैलेक्सी एम47 5जी लॉन्च करने जा रहा है। युवा उपयोगकर्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार यह स्मार्टफोन अपनी श्रेणी में सबसे अग्रणी फीचर्स लेकर आएगा, जो इसे गेमिंग, मनोरंजन, कंटेंट देखने, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाते हैं। गैलेक्सी एम47 5जी में स्नैपड्रैगन 6 ज़ेन 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4 एनएम आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। एलपीडीडीआर5एक्स रैम के साथ मिलकर यह डिवाइस तेज और सहज प्रदर्शन देती है, जिसमें रुकावट कम होती है और काम जल्दी पूरे होते हैं।
यह मेमोरी खपत कम करके पावर एफिशिएंसी भी बेहतर करता है।
इस स्मार्टफोन में कॉर्निंगऍ गोरिल्लाऍ ग्लास विक्टसऍ)+ की सुरक्षा दी गई है, जो खरोंचों से चार गुना बेहतर बचाव और 2 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने की क्षमता प्रदान करता है, जिससे इसकी मजबूती और बढ़ती है। गैलेक्सी श्47 5उ में 6000स्Aप् की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाई गई है। इसमें 45sं फास्ट चार्जिंग का भी समर्थन है, जिससे उपयोगकर्ताओं को चार्जर से कम समय तक जुड़े रहना पड़ेगा।
गेमिंग के शौकीनों के लिए गैलेक्सी श्47 5उ में बायपास चार्जिंग फीचर दिया गया है, जो गेम खेलते समय डिवाइस को सीधे एडॉप्टर से पावर देता है। इससे गर्मी कम पैदा होती है और परफॉर्मेंस थ्रॉटलिंग कम होती है, जिससे गेमिंग बिना रुकावट जारी रहती है।
स्मार्टफोन में 6.7 इंच की इप्अ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो कंटेंट देखने का गहन और आकर्षक अनुभव देती है। 120प्z रिफ्रेश रेट और तेज टच रिस्पॉन्स के साथ यह ऐप्स, वीडियो और गेम्स में स्मूद पॉलिंग और सहज व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है।