वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव

प्रकाशित: 22-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई,(भाषा)। वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट के बीच निवेशकों के सतर्क रुख से सेंसेक्स और निफ्टी में पावार को शुरुआती कारोबार में मामूली तेजी रही। कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ करने के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सपाट होकर 25.97 अंक टूटकर 77,506.51 अंक पर आ गया। इसी तरह, 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी भी शुरुआती बढ़त गंवाकर 5.75 अंक फिसलकर 24,223.10 अंक पर आ गया। बाद में दोनों सूचकांक फिर संभल गए और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स 62.60 अंक चढ़कर 77,595.14 अंक और निफ्टी 10.65 अंक की बढ़त के साथ 24,244.80 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं इंटरग्लोब एविएशन, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ट्रेंट के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि जापान का निक्की 225 गिरावट में है।