नेशन फर्स्ट फाउंडेशन मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है : देवेंद्र यादव
प्रकाशित: 22-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजीव गांधी की जयंती पर प्रधान महेन्द्र यादव स्मृति में उनके द्वारा बनाए गए नेशन फस्र्ट फाउंडेशन द्वारा प्रधान महेन्द्र यादव छात्रवृति समारोह 2026 का आयोजन माता सुखदेवी पब्लिक स्कूल, पंगली पूना में बादली विधानसभा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। देवेन्द्र यादव ने दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और विधायक कुलजीत नागरा की मौजूदगी में मेधावी छात्र-छात्राओं को बाईक, स्कूटी, साईकिल, टेबलेट, 31000 रुपये की राशि के चेक सहित प्रोत्साहन सामग्री और प्रशस्ति पत्र भी बांटे गए। देवेन्द्र यादव ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से नेशन फस्ट फाउंडेशन के अंतर्गत महेन्द्र यादव जी ने गरीब, आर्थिक रुप से मजबूर छात्रों को छात्रवृति देने की शुरुआत की थी, हम उसे लगातार जारी रखकर हर वर्ष शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करके युवाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक कदम बढ़ाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि गरीब छात्रों को उड़ाने देने के लिए छात्र छात्राओं को मेडिकल और इंजीनिरिंग की तैयारी करने के लिए छात्रवृति देने का काम भी नेशन फस्र्ट फाउंडेशन हर साल कर रही है, ताकि गरीब परिवार के बच्चों के सपने भी साकार हो सकें। देवेन्द्र यादव ने कहा कि हर माँ-बाप का सपना होता है कि वह बच्चे को पढ़ाए, लिखाए और आगे बढ़ाए। हमारी संस्था नेशन फस्र्ट फाउंडेशन के तहत प्रत्येक वर्ष राजीव गांधी जी के जन्मदिवस पर प्रधान महेन्द्र यादव जी के दिखाए रास्ते पर चलकर बादली क्षेत्र के सरकारी स्कूल के होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें छात्रवृति देने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि बादली विधान सभा के होनहार 25 छात्र छात्राओं ने नेशन फस्र्ट फाउंडेशन से छात्रवृति लेकर डाक्टर, इंजीनियर बनने का सपना साकार किया है इन छात्रों का संघर्ष अपने आप में एक मिसाल है जो आने वाले भविष्य में उ@चाईयों तक पहुचाने में सहायक बनेगा।