दुकान से 15 हजार रुपए चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
प्रकाशित: 22-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद,(वीअ)। चावला कॉलोनी क्षेत्र में स्पेयर पाट्र्स की दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने एक आरोपी रवि निवासी संत नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उससे चोरी के पैसों में से 1500 बरामद किये है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह नशा करने का आदी है और पूर्व में भी उसका अपराधिक रिकॉर्ड है। 12 अगस्त की रात को आरोपी दुकान के ताले तोड अंदर घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार नरेश कुमार निवासी सेक्टर-7 ए फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अगस्त को सुबह उसका बेटा 100 फुट रोड गोली मार्केट बल्लभगढ़ स्थित अपनी दुकान पहुंचा तो दुकान के शटर पर लगे दोनों ताले गायब थे। शटर खोलकर अंदर देखने पर दुकान का गल्ला खुला हुआ मिला, जांच करने पर करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का पता चला। जिसकी शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में चोरी की धारा में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।