त्रीसा-गायत्री की जोड़ी सेमीफाइनल में, विश्व चैंपियनशिप में पदक पक्का किया
प्रकाशित: 22-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा) भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने पावार को यहां पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए महिला युगल क्वार्टर फाइनल में चीन की जिया यी फैन और झांग शू जियान को हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक पक्का किया।
भारत की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एक घंटे नौ मिनट तक चले मैच में 16-21 21-15 21-13 से जीत हासिल की। उन्होंने अंतिम चार में पहुंचकर अपने लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया।
भारत ने पिछली बार 2011 में महिला युगल में विश्व चैंपियनशिप में पदक जीता था। तब ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने लंदन में कांस्य पदक हासिल किया था।
गायत्री ने कहा, ''हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे थे। लेकिन पहले गेम के बाद हमने अपनी रणनीति बदल दी। शुरुआत में यह थोड़ा मुश्किल था। लेकिन हम संयमित रहे और जीत हासिल करने में कामयाब रहे। '' त्रीसा ने दबाव वाली स्थितियों से निपटने में मदद के लिए मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद की शांत बने रहने की सलाह को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ''वह हमेशा कहते हैं कि बस शांत रहो और वर्तमान पल में रहो। मुझे लगता है कि आज इसने सही में काम किया। मुझे लगता है कि हमें इसी तरह की सलाह मिली थी। '' गायत्री ने कहा कि किसी खास प्रतिद्वंद्वी को निशाना बनाने की कोई विशेष योजना नहीं थी, लेकिन उन्होंने कहा कि वे जानबूझकर अपने पैरों को चलाए रखने और धैर्य बनाए रखने की कोशिश कर रही थी।
उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ था। हम अपनी रणनीति के बारे में बहुत कुछ बताना नहीं चाहते। मुझे लगता है कि हम बस रोटेट कर रहे थे। हम बस चाहते थे कि हमारे पैर चलते रहें और हम कोर्ट पर शांत रहें। '' उन्होंने कहा, ''यही सबसे महत्वपूर्ण बात है क्योंकि वे विश्व रैंकिंग में चौथे या पांचवें नंबर पर हैं। इसलिए वे आसानी से अंक नहीं देने वाली थी। इसलिए हम बस धैर्य रखना चाहते थे। यह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है। ''
भारतीय जोड़ी ने घरेलू दर्शकों के अपार समर्थन के बीच पहला गेम हारने के बाद बेहतर स्मैश और साफ-सुथरे नेट प्ले के दम पर मैच का रुख पलट दिया।
भारतीय टीम इस मैच में चीन की प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 0-3 के रिकॉर्ड के साथ उतरी थी। त्रीसा और गायत्री शुरुआत में 1-6 से पिछड़ गईं, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार छह अंक हासिल करके स्कोर 8-9 कर दिया। चीन की टीम ने हालांकि इंटरवल तक तीन अंक की बढ़त बना ली थी।
भारतीय जोड़ी ने अपना संघर्ष जारी रखा और कुछ बेहतरीन रैलियों के बाद 13-15 के स्कोर पर चीनी खिलाड़ियों के करीब पहुंच गई। हालांकि झांग और जिया ने 17-14 की बढ़त हासिल करने के बाद पहला गेम जीत लिया। झांग और जिया ने दूसरे गेम में भी अपनी लय बरकरार रखी और पहले 5-1 और फिर 10-7 से बढ़त ले ली। भारतीय जोड़ी ने हालांकि जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 13-10 कर दिया।