गाजीपुर में जुआ खेलते 4 लोग गिरफ्तार, 20,200 बरामद
प्रकाशित: 22-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। पूर्वी जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने गाजीपुर क्षेत्र में छापेमारी कर जुआ खेलते 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 20,200 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 18.08.2026 को गुप्त सूचना मिली कि गाजीपुर इलाके में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर एसीपी/ऑप्स के दिशा-निर्देश और इंस्पेक्टर अरुण कुमार, प्रभारी एएनएस/ईस्ट के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान एसआई देवेंद्र, मुख्य सिपाही प्रदीप शर्मा, मुख्य सिपाही अमित कसाना, मुख्य सिपाही पांत और महिला मुख्य सिपाही अनामिका की टीम ने मौके से 4 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। आलमगीर 22 वर्ष, निवासी गाजीपुर डेयरी फार्म, दिल्ली शेख लूठा 60 वर्ष, निवासी गाजीपुर डेयरी फार्म, दिल्ली रमजान खान 34 वर्ष, निवासी गाजीपुर डेयरी फार्म, दिल्ली संतोष पासवान 37 वर्ष, निवासी गाजीपुर डेयरी फार्म, दिल्ली मौके से 20,200 रुपये नकद और जुए में इस्तेमाल किए जा रहे 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। सभी सामान को कानून के अनुसार जब्त कर लिया गया। इस संबंध में थाना गाजीपुर में दिल्ली जुआ अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला संख्या 426/2026 दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त पूर्वी राजीव कुमार, आईपीएस ने दी। पूर्वी जिला पुलिस ने कहा कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी, गश्त और स्थानीय खुफिया जानकारी एकत्र की जा रही है।