साइबर ठगी के 3 अलग-अलग मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार
प्रकाशित: 22-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद,(वीअ)। साइबर थाना एनआईटी और साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के तीन मामलों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि साइबर ठगी के मामलों में बैंक खातों का इस्तेमाल करने से लेकर ठगी की रकम को आगे पहुंचाने और फ्रॉड से हासिल मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त तक आरोपियों की भूमिका रही है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 91.50 लाख की ठगी, बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले तीन गिरफ्तार पहले मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 91 लाख 50 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार निवासी विनोद नगर ईस्ट दिल्ली गौरव त्यागी निवासी बालाजी विहार गाजियाबाद उत्तर प्रदेश तथा जितेन्द्र निवासी लोहा मंडी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस जांच के अनुसार आरोपियों ने खाताधारक इन्द्रजीत का बैंक खाता ठगों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई थी।