वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मटकी फोड़ लीग सीजन-2 का भव्य आगाज

प्रकाशित: 22-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। भारत के 5500 साल पुराने खेल को आधुनिक खेल प्रतियोगिता का स्वरूप देने वाली मटकी फोड़ लीग सीजन-2 का आगाज हो गया है। लीग को लेकर आज एनएससीआई क्लब, मथुरा रोड, नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में श्झ्थ् के आधिकारिक एंथम सॉन्ग 'गोविंदा आला रे...' और आधिकारिक मैस्कॉट 'मटकू' का भव्य लॉन्च किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि श्झ्थ् सीजन-2 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स, वेल्स ओटीटी तथा प्रसार भारती स्पोर्ट्स के यू-ट्यूब चैनल पर 3 और 4 सितंबर 2026 को किया जाएगा। यह कार्पाम पूर्वी दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल विहार, में आयोजित किया जायेगा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मटकी फोड़ लीग के फाउंडर श्री जय भगवान गोयल ने कहा कि "गोविंदा आला रे..." केवल एक उद्घोष नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, भारतीय संस्कृति, सामूहिक उत्साह और हमारी सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले 23 वर्षों से आयोजित हो रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की परंपरा को इस वर्ष और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है, जो खेल, संस्कृति, परंपरा और युवा शक्ति को एक मंच पर लेकर आएगा। श्री जय भगवान गोयल ने कहा कि इस वर्ष मटकी फोड़ लीग में 26 गोविंदा टीमों, जिसमें लड़कों और लड़कियों की टीमें शामिल होंगी, के बीच रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मटकी फोड़ने की प्राचीन भारतीय परंपरा को आधुनिक खेल प्रतियोगिता के रूप में प्रस्तुत करने का उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें टीम भावना, अनुशासन, साहस, नेतृत्व, शारीरिक क्षमता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि मटकी फोड़ लीग का उद्देश्य केवल मटकी फोड़ने की प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा को खेल की आधुनिक भाषा में नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यही कारण है कि इस आयोजन को युवाओं के लिए रोमांचक, प्रतिस्पर्धी और मनोरंजक बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान मटकी फोड़ लीग के आधिकारिक एंथम सॉन्ग भी लॉन्च किया गया।
इस एंथम सांग को बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर रोमी ने अपनी आवाज दी है, जिन्होंने फिल्म 'मिर्जापुर' और 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' सहित कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।