चांदी 3 लाख के पार, 4 महीने में पैसे डबल! क्यों एक झटके में 13,000 रुपये बढ़ गए दाम? ताजा भाव भी जान लीजिए
प्रकाशित: 19-01-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चांदी तो कमाल ही कर रही है. इसने 4 महीने से भी कम समय में लोगों के पैसे डबल कर दिए. सोमवार को MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का भाव 3 लाख के पार पहुंच गया. एक झटके में ही चांदी के दाम में करीब 13,500 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है. MCX पर चांदी का ताजा भाव करीब 5% उछाल के बाद 3,01,315 रपुये/किलो पहुंच गया है. ये भाव सिल्वर की मार्च डिलीवरी के हैं. वहीं सोने में करीब 2% या 3,000 रुपये की तेजी देखी गई है. MCX गोल्ड फरवरी डिलीवरी का रेट 1,45,500 रुपये/10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है.
क्यों आया चांदी की कीमतों में उछाल?
1. वैश्विक स्तर पर औद्योगिक मांग (Industrial Demand) में भारी बढ़ोतरी.
2. भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tensions) के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में मांग बढ़ी.
3. चांदी की सप्लाई में कमी और डॉलर-रूपये की अस्थिरता.
4. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी का भी असर.
5. अमेरिका और यूरोप के बीच ट्रेड वॉर की बढ़ती आशंका भी एक बड़ी वजह है.