सनी देओल की बॉर्डर 2 को टक्कर दे रही है 63 साल की हीरोइन की ये फिल्म, सिर्फ 6 दिन काम डाले इतने करोड़
प्रकाशित: 06-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
2026 में सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को टक्कर दी. बॉर्डर 2 ने अपने बजट से दोगुनी कमाई की. लेकिन इन दिनों सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म धूम मचा रही है, जिसने बॉर्डर 2 को टक्कर दे डाली है. दरअसल तमिल सिनेमा में इन दिनों कमाल की फिल्में आ रही हैं. राधिका सरतकुमार की नई कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'थाई किझावी' ने रिलीज के महज छह दिन में ही जबरदस्त कमाई कर ली है. 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में पहुंची यह फिल्म अब हिट का तमगा पा चुकी है और जल्द ही सुपरहिट बनने वाली है.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर 2 ने शुरू कर दी ताबड़तोड़ कमाई, सबसे पहले निशाने पर रणबीर कपूर की एनिमल
'थाई किझावी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म केवल 9 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. शिवकुमार मुरुगेसन के निर्देशन में बनी 'थाई किझावी' को सिवकार्थिकेयन ने प्रोड्यूस किया है. राधिका सरतकुमार मुख्य भूमिका में हैं, जबकि सिंगमपुली, अरुलडॉस, मुनिशकांत और बाल सारवनन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. 'थाई किझावी' की कहानी एक मजबूत और स्वतंत्र महिला की है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है. ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन यानी बुधवार को 2.10 करोड़ रुपये की कमाई की. यह पिछले दिनों से थोड़ी कम है, लेकिन 22 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद होल्ड बहुत अच्छा है. अब तक भारत में नेट कमाई 21.45 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है.
दिन के मुताबिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन (शुक्रवार): 2.65 करोड़
दूसरा दिन (शनिवार): 5 करोड़
तीसरा दिन (रविवार): 6.15 करोड़
चौथा दिन: 2.85 करोड़
पांचवां दिन: 2.70 करोड़
छठा दिन: 2.10 करोड़
कुल मिलाकर भारत में नेट कलेक्शन 21.45 करोड़, ग्रॉस 25.31 करोड़, विदेश में 6.20 करोड़ और वर्ल्डवाइड 31.51 करोड़ रुपये हो चुके हैं. सिर्फ छह दिनों में फिल्म ने 138 प्रतिशत का रिटर्न दे दिया है.