निगम सफाई कर्मियों के लिए अपने में महत्वपूर्ण रहा 18 जून का उनके लिए उपलब्धियां वाला दिन
प्रकाशित: 19-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने, महापौर प्रवेश वाही की उपस्थिति में, 41 सफाई कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्यातिथि हर्ष मल्होत्रा ने कुल 5,750 दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची भी जारी की जिन्हें भविष्य में नियमित किया जाएगा। इस अवसर पर 109 दिवंगत सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। अपने संबोधन में केन्द्राrय राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि आज 41 सफाई कर्मियों को नियमित किया जा रहा है। सफाई कर्मचारी अपने मेहनत व समर्पण से नागरिकों का जीवन सुरक्षित व स्वस्थ बनाते हैं । प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम अगले एक वर्ष के अंदर चरणबद्ध तरीके से लगभग 9345 कर्मचारियों को नियमित करेगी। हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली नगर निगम का कोई भी कर्मचारी अस्थायी न रहे। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम द्वारा अप्रैल 2025 से मृत कर्मचारियों के 791 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस मौके पर उप महापौर डॉ. मोनिका पंत, स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैन श्रीमती सत्या शर्मा, डिप्टी चेयरमैन सुंदर सिंह, डेम्स कमेटी चेयरमैन संदीप कपूर, डेम्स कमेटी के डिप्टी चेयरमैन धर्मवीर सिंह, निगमायुक्त संजीव खिरवार सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। मल्होत्रा ने कहा कि जिस प्रकार से हजारों स्वच्छता कर्मचारी प्रतिदिन दिल्ली को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उसी प्रकार दिल्ली नगर निगम के भाजपा नेतृत्व सफाई कर्मचारियों के हितो के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया किस प्रकार पूर्व में भी भाजपा नेतृत्व सफाई कर्मचारियों को समय से वेतन दिलाने के लिए निरन्तर संघर्ष करता रहा है।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि नियमितीकरण से इन कर्मचारियों को न सिर्फ नौकरी की स्थिरता मिलेगी, बल्कि उनके परिवारों को भी सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन का भरोसा मिलेगा। इस अवसर पर हर्ष मल्होत्रा ने निगम के महापौर सहित डेम्स कमेटी के अध्यक्ष व निगम आयुक्त का आभार व्यक्त किया जिनके मार्गदर्शन व नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की गरिमा और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर महापौर प्रवेश वाही ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के निरंतर सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया । प्रवेश वाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार आगे भी चरणबद्ध तरीके से और भी अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी करेंगे। वाही ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक प्रािढया नहीं, बल्कि हमारे कर्मयोगी सफाई कर्मचारियों के परिश्रम, समर्पण और सेवा के प्रति सम्मान का प्रतीक है ।
दिल्ली नगर निगम की डेम्स कमिटी के अध्यक्ष संदीप कपूर ने कहा कि सफाई कर्मी विषम परिस्थितियों में दिल्ली को स्वच्छ बनाते है तथा दिल्ली वासियों की स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं। भाजपा और दिल्ली नगर निगम एक संकल्प के तहत सफाईकर्मियों को सम्मान और स्थिरता प्रदान कर रहे हैं।