वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलए 2 के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

प्रकाशित: 19-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीर अर्जुन)। बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कार्यालय में बीएलए 2 का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उत्तर पूर्वी बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार जैन, रोहताश नगर विधानसभा प्रभारी संजीव शर्मा, अनिल जैन, सुभाष चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष देवानंद चौधरी, बीएलए 1 आरिफ खान, अरमान तथा बाबरपुर विधानसभा के समस्त बीएलए 2 मौजूद रहे।
बैठक में एईआरओ ने एफआईआर एवं निर्वाचन प्रािढया से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी तथा आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी एवं सुचारु रूप से संपन्न करना है। बैठक में एईआरओ ने कहा कि एसआईआर के लिए जो अधिकारी आएंगे आप सभी उनके साथ पूरा सहयोग करे ताकि उन्हें परेशानी ना हो और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी व्यक्ति का वोट नाजायज़ ना कटे। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को कोई समस्या या दिक्कत आती है तो वह संबंधित अधिकारी या सीधा मुझसे भी संपर्क कर सकता है। एईआरओ ने बताया कि एफआईआर की प्रािढया सही तरह से पूरी हो जाए इसके लिए हम क्षेत्र की आरडब्लूए व गैर सरकारी संगठन की साझेदारी भी सुनिश्चित कर रहे है।