वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दिल्ली: माउंट कैलाश इलाके में घरेलू सहायिका की हत्या करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

प्रकाशित: 19-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के पॉश माउंट कैलाश इलाके में एक इमारत की छत पर बृहस्पतिवार को 45 साल की महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। जिस डॉक्टर के घर में वह घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी, उसी ने कथित रूप से पीट-पीटकर और चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि डॉक्टर मनीष गुप्ता घटनास्थल पर ही मिला और उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में उसने मीना नाम की महिला पर बैट से हमला करने और फिर चाकू घोंपने की बात कबूल की। इलाके के लोग इस भयानक घटना से हैरत में हैं, क्योंकि "ाrक दो महीने पहले ही यहां एक आईआरएस अधिकारी की बेटी की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। इस वारदात का आरोपी पूर्व घरेलू सहायक है। पुलिस को सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिली जिसमें बताया गया कि पास की एक इमारत की छत पर एक महिला की हत्या कर दी गई है और वह खून से लथपथ हालत में वहां पड़ी है। दक्षिण पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेमंत तिवारी ने बताया, wपुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को मृत पाया। जब वे वहां पहुंचे, तो शव के पास 50 साल की उम्र का एक व्यक्ति भी मौजूद था।w आरोपी को तुरंत पकड़ लिया गया और हत्या की वजह जानने के लिए उससे पूछताछ की गई। डीसीपी तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता के तौर पर हुई है और पीड]िता उसके यहां लंबे समय से घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने कहा, wहत्या का मुख्य मकसद साफ नहीं है और इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है।w अधिकारी ने हत्या को काले जादू या तंत्र-मंत्र से जोड़ने वाली अटकलों को भी खारिज कर दिया और कहा कि अब तक की जांच में ऐसा कोई पहलू सामने नहीं आया है। जांचकर्ताओं को शक है कि यह अपराध किसी आपसी झगड़े का नतीजा हो सकता है। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस हत्या से जुड़ी घटनाओं के क्रम को फिर से समझने की भी कोशिश कर रही है। घटनास्थल की जांच करने और फोरेंसिक सबूत इकट्"ा करने के लिए अपराध टीम को बुलाया गया। आस-पास की इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, आरोपी से विस्तार से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि कई टीमें आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। इसके अलावा, अपराध में इस्तेमाल किए गए बैट और चाकू को घटनास्थल से ज़ब्त कर लिया गया। पीड]िता का परिवार अब भी यह समझ नहीं पा रहा है कि यह घटना कैसे हुई। पीड]िता के बेटे रॉबिन ने कहा, wमुझे "ाrक-"ाrक नहीं पता कि क्या हुआ। जब वह घर से निकली थीं, तो "ाrक थीं। किसी ने मुझे फोन करके बताया कि उनकी मौत हो गई है।w उसने पुलिस पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने उसे उनका शव नहीं देखने दिया।उसने कहा, wवह पिछले 15 सालों से डॉक्टर के घर पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। मेरे दोस्त ने फोन करके मुझे बताया कि उनकी मौत हो गई है और मैं वहां आ जाऊं। मेरी मां हमेशा की तरह सुबह करीब सात बजे निकलीं और नौ बजे तक वहां पहुंच गईं।w एक अन्य घरेलू सहायिका पूजा वर्मा ने कहा, w wडॉक्टर का क्लीनिक साकेत में है। उसका एक बेटा भी है।
वह घर पर और बाहर, दोनों जगह क्लीनिक चलाता है।w उसने यह भी कहा कि उसने आरोपी डॉक्टर के घर पर मीना के साथ सात साल तक काम किया था। घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल देखा गया और कई लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्वाई की मांग की। भीड़ में से कुछ लोगों ने आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग की, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा बढ़ाई और भीड़ को शांत करने की कोशिश की। अप्रैल में, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में, आईआईटी से पढ़ी और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्" अधिकारी की बेटी की उनके पूर्व घरेलू सहायक ने कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी थी।