वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

चेतना ट्रस्ट व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित सिगरेट जब्त

प्रकाशित: 19-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। ओल्ड दिल्ली पुलिस स्टेशन की टीम ने ग्राहक चेतना ट्रस्ट से मिली खुफिया जानकारी की मदद से कश्मीरी गेट बस स्टैंड पर एक इंटरस्टेट बस से प्रतिबंधित सिगरेट जब्त किए। इस कार्रवाई में प्रतिबंधित एस्से लाइट सिगरेट की लगभग 50,000 स्टिक जब्त हुई हैं। बस ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। ग्राहक चेतना ट्रस्ट के प्रिंसिपल ट्रस्टी सुरेश कौशिक ने बताया, "मट्टञ्च् जो जानकारी दी, उसके आधार पर छानबीन और कार्रवाई करने के लिए हम कानूनी संस्थाओं की सराहना करते हैं। कठोर उपायों की मदद से अवैध सिगरेट के व्यापार को रोकने और उसे जड़ से खत्म करने की अत्यधिक जरूरत है। हम भारत में अवैध/प्रतिबंधित वस्तुओं के बारे में ग्राहकों को शिक्षित और जागरूक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।