वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में घोड़ा बग्गी हादसे में भारतीय किशोर की मौत

प्रकाशित: 19-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
न्यूयॉर्क, (भाषा)। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के प्रसिद्ध सेंट्रल पार्क में एक भारतीय किशोर की, बग्गी के घोड़े के बिदक जाने से बाहर जा गिरी अपनी मां को बचाने की कोशिश में मौत हो गई।
मृतक की पहचान 18 वर्षीय रोमांच महाजन के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ पहली बार न्यूयॉर्क यात्रा पर आया था। यह जानकारी द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में दी गई है। खबर के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बग्गी चालक ने परिवार की तस्वीर लेने के लिए गाड़ी रोकी थी। उसी दौरान घोड़ा अचानक बेकाबू हो गया और तेजी से सड़क व पार्क क्षेत्र में दौड़ने लगा। परिवार के सदस्य एक-दूसरे को पकड़े हुए थे, लेकिन इस दौरान रोमांच की मां प्रिया महाजन गाड़ी से गिर गईं। उन्हें बचाने के लिए रोमांच भी तुरंत कूद पड़ा। पिता दीपक महाजन ने बताया, wहम सब मदद के लिए चिल्ला रहे थे। मेरा बेटा अपनी मां को बचाने के लिए कूद गया। वह चिल्ला रहा था, मम्मीउ w प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोर से घबरा कर घोड़ा तेज गति से दौड़ा और इस दौरान बग्गी पलट गयी। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने 911 पर कॉल कर मदद बुलाने में सहायता की। हादसे में रोमांच महाजन के सिर में गंभीर चोट लगी और बाद में न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन वील कॉर्नेल मेडिकल सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यपिता, मां और छोटा भाईको मामूली चोटें आईं और वे बच गए। अधिकारियों के अनुसार, बग्गी चालक को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।