वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने से किया इंकार, दीपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहेंगे

प्रकाशित: 21-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने हाल में हुए प्रश्नपत्र लीक मामलों की जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल खाली करने को कहे जाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों का एक वर्ग निर्धारित समय के बाद भी वहां डटा रहा। कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति की अवधि बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा देने तक वह प्रदर्शन स्थल पर डटे रहेंगे। पुलिस के अनुसार, अपराह्न करीब एक बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन की अनुमति केवल शाम पांच बजे तक थी। दीपके ने प्रदर्शन के दौरान एक बार फिर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। इस दौरान उनके साथ जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। वांगचुक ने घोषणा की कि यदि मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह 27 जून से अनशन शुरू करेंगे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने दीपके के आह्वान पर थाली और चम्मच बजाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पूरा प्रदर्शन स्थल wधर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दै के नारों से गूंज उ"ा। दीपके ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने पर भीड़ के जोरदार स्वागत के बीच कहा, अगर थाली बजाने से कोरोना को भगाया जा सकता है, तो थाली बजाकर धर्मेंद्र प्रधान को भी भगाया जा सकता है। प्रदर्शन की अनुमति समाप्त होने से एक घंटा पहले, दीपके ने भीड़ से पूछा कि क्या वे प्रदर्शन समाप्त करना चाहते हैं या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक इसे जारी रखना चाहते हैं। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन जारी रखने के समर्थन में प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद दीपके ने घोषणा की कि वे स्थल पर डटे रहेंगे और दिल्ली पुलिस से अनुमति की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, मैं दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि देशभर से युवा यहां आए हैं और वे धरना जारी रखना चाहते हैं। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा है। हम दिल्ली पुलिस से हमारी अनुमति बढ़ाने का अनुरोध करते हैं।