वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

फाल्टा थाने पर हमले में भूमिका के आरोप में जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार

प्रकाशित: 21-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कोलकाता, (भाषा)। तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की हिंसक कोशिश की साजिश रचने और इस महीने की शुरुआत में फाल्टा थाने पर हुए हमले का नेतृत्व करने के आरोप में उनकी पत्नी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद से फरार रेजिना बीबी को एक सूचना के आधार पर दक्षिण 24 परगना जिले के जुलपिया इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, रेजिना ने समर्थकों को जुटाने और उस प्रदर्शन की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसका कथित उद्देश्य फाल्टा में दोबारा हुए चुनाव में तृणमूल के उम्मीदवार जहांगीर खान को छुड़ाना था। कई आपराधिक मामलों में आरोपी खान को नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया था।
एक वरिष्" पुलिस अधिकारी ने कहा, वह लोगों को जुटाने और उसके बाद थाने पर हुए हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक थीं। उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हिंसा से एक दिन पहले रेजिना के नेतृत्व में एक बै"क हुई थी जिसमें समर्थकों को थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर एक स्थान पर इकट्"ा करने और फिर संग"ित तरीके से थाने की ओर बढ़ने की योजना बनाई गई थी।
पुलिस का दावा है कि इसका उद्देश्य खान को हिरासत से जबरन छुड़ाना था।
प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस वाहनों में कथित तौर पर तोड़फोड़ किए जाने और थाने में जबरन घुसने की कोशिश के बाद स्थिति हिंसक हो गई थी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बाद में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के ला"ाrचार्ज के बाद कई लोग भाग गए और कुछ ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पास के एक तालाब में कथित तौर पर छलांग लगा दी।
घटना के सिलसिले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
खान ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान खुद को लोकप्रिय तेलुगु फिल्म शृंखला के मुख्य किरदार पुष्पा के रूप में पेश किया था और दावा किया था कि वह दबाव में कभी झुकेंगे नहीं।
हालांकि, विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद निर्वाचन आयोग ने फाल्टा में दोबारा चुनाव कराने का आदेश दिया।
इसके बाद खान चुनाव मैदान से हट गए और अंतत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ने बड़े अंतर से यह सीट जीत ली। खान इस मुकाबले में चौथे स्थान पर रहे।
इस महीने की शुरुआत में खान की गिरफ्तारी उस समय विवादों में घिर गई थी, जब पुलिस ने उनकी कमर में रस्सी बांधकर परेड कराई। उनके समर्थकों ने इसकी आलोचना की थी और इसके बाद उनकी पत्नी के नेतृत्व में प्रदर्शन हुए।
रेजिना बीबी की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब मई में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा सरकार राज्य के कुछ हिस्सों में कथित आपराधिक गिरोहों और बाहुबलियों के खिलाफ कार्वाई कर रही है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को फाल्टा में एक जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान चेतावनी दी थी कि सरकार गुंडागर्दी या उग्रवाद बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने पुलिस को थाने पर हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्वाई करने का निर्देश दिया था।
पुलिस ने कहा कि रेजिना बीबी को अदालत में पेश किया जाएगा और उससे यह पता लगाने के लिए पूछताछ की जाएगी कि खान को हिरासत से छुड़ाने की कथित कोशिश तथा लोगों को जुटाने में किसी बड़े आपराधिक या राजनीतिक गिरोह ने मदद की थी या नहीं।