वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर नॉकआउट में जगह बनाई

प्रकाशित: 21-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सिएटल, (एपी)। अपने स्टार स्ट्राइकर क्रिश्चियन पुलिसिच के बिना खेल रही अमेरिका की टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया। यह पहला अवसर है जबकि अमेरिकी टीम ने पहले दो मैचों के बाद ही नॉकआउट राउंड में जगह बना ली। पिछली बार जब अमेरिका ने 1994 में विश्व कप की मेजबानी की थी, तब वह तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्" टीमों में से एक होने के कारण द्रालीफाई कर गया था। तब वह अंतिम 16 में ब्राजील से हार गया था।एसी मिलान के लिए खेलने वाले और 87 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 33 गोल कर चुके पुलिसिच पिंडली की चोट के कारण शुक्रवार के मैच में नहीं खेल पाए।अमेरिका की पराग्वे के खिलाफ पहले मैच में 4-1 की जीत में दो गोल करने वाले फोलारिन बालोगुन ने कहा, पुलिसिच शानदार खिलाड़ी है।