वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

महापौर प्रवेश वाही ने मां यमुना तट की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रकाशित: 15-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही ने सोनिया विहार स्थित ढाई पुश्ता क्षेत्र में आयोजित “माँ यमुना तट : स्वच्छता अभियान'' में सािढय रूप से भाग लिया। यमुना नदी के तटों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष अभियान में दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट, बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, स्थानीय निवासियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया। महापौरप्रवेश वाही ने स्वयं लगातार दो घंटों तक श्रमदान करते हुए यमुना तट की सफाई में योगदान दिया तथा उपस्थित नागरिकों के साथ मिलकर स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लिया। महापौर श्री प्रवेश वाही ने बताया कि मुख्यमंत्री सुश्री रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में यमुना नदी के 28 प्रमुख घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया ताकि माँ यमुना को स़ाफ व स्वच्छ बनाया जा सके। महापौर ने कहा कि यमुना नदी के किनारों से कूड़ा-कचरा एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री हटाने के कार्य में सहयोग करते हुए नागरिकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स़िर्फ दो घंटे की स़फाई से ही यमुना नदी के घाट स़ाफ नज़र आने लगे हैं हम सभी को अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए माँ यमुना को स़ाफ रखने में सहयोग करना होगा।
महापौर ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार है। इसकी स्वच्छता और संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ यमुना का संकल्प तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग इस अभियान से जुड़े और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाए।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पूजा सामग्री, फूल-मालाएं, प्लास्टिक, कपड़े अथवा अन्य अपशिष्ट सामग्री यमुना नदी में न डालें तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से बचें। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का आग्रह किया।
महापौर ने अभियान में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों, स्थानीय निवासियों, सफाई कर्मचारियों एवं सभी सहभागी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ और स्वस्थ दिल्ली के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम यमुना तटों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जन-जागरूकता से जुड़े अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
कार्पाम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने यमुना को स्वच्छ बनाए रखने तथा नदी में किसी भी प्रकार का कचरा या प्रदूषणकारी सामग्री न डालने का संकल्प भी लिया।
यह अभियान स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।