भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय तथा श्री राम जन कल्याण शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण
प्रकाशित: 15-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जलेसर (एटा)। भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय तथा श्री राम जन कल्याण शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सदाबाद रोड, जलेसर पर वृक्षारोपण कार्पाम आयोजित किया गया। कार्पाम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जनमानस को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्पाम के अंत में सभी उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।