दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के रेस्तरां में आग लगी
प्रकाशित: 15-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में रविवार तड़के एक रेस्तरां में आग लगने के बाद पास की एक इमारत से 70 वर्षीय महिला को सुरक्षित निकाला गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान सीता देवी के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के कर्मियों ने आग बुझाने के अभियान के दौरान सीता देवी को पास की इमारत की दूसरी मंजिल से बाहर निकाला। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।डीएफएस के अनुसार, कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास स्थित पंजाबी तड़का रेस्तरां में आग लगने की सूचना सुबह चार बजकर 45 मिनट पर मिली। एक अधिकारी ने कहा, आग जिस इमारत में लगी, उसमें भूमिगत तल, भूतल और तीन मंजिलें हैं।
तीसरी मंजिल की छत पर एक अस्थायी ढांचा भी बना था। घटना के दौरान द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के तीन वाणिज्यिक सिलेंडर फट गए जिससे आग और भड़क गई।
अधिकारियों ने बताया कि कुल नौ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और सुबह करीब पांच बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने आसपास की इमारतों में भी एहतियातन तलाशी और बचाव अभियान चलाया तथा इसी दौरान सीता देवी को पास की इमारत से सुरक्षित निकाला गया।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।