प्रभारी मंत्री ने प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद
प्रकाशित: 15-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
प्रयागराज ब्यूरो। प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज मंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सर्किट हाउस के सभागार में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्पाम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने जनपद में कराये गये कार्यों के बारे में पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। कार्पाम में प्रबुद्धजनों के द्वारा कहा गया कि जनपद प्रयागराज में सभी क्षेत्रों में तेजी के साथ विकास हुआ है। इस अवसर पर प्रबुद्धजनों के द्वारा जनपद प्रयागराज के विकास के लिए आवश्यक अन्य कार्यों के बारे में अपने-अपने सुझाव दिए। सुरेश गुप्ता के द्वारा जल संचयन के बारे में सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि जल संचयन के लिए गोष्ठी का कार्पाम आयोजित किया जाना चाहिए। बरसात के पानी के संचय के लिए वाटर हार्वेस्टिंग का व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, पार्कों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से बरसात के पानी को बहने के बजाय जमीन के अंदर संचय के उपाय किए जाने के बारे में अपने सुझाव दिए।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि जल संचयन के लिए व्यापक स्तर पर कार्पाम चलाये जा रहे है। मंत्री के द्वारा बैठक में मकान के ऊपर छत पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था किए जाने पर जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि नदियों को पुनर्जीवित किए जाने का कार्पाम चलाया जा रहा है। सरोवरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिसके तहत अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर सेवा निवृत्त आईएएस आर0एस0 वर्मा के द्वारा प्रयागराज में एम्स की स्थापना के बारे में सुझाव दिए गए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड, गरीबों के इलाज में बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। प्रबुद्धजनों के द्वारा जनपद में चौराहों पर रेड लाइट के समय धूप से बचाव हेतु लगाए गए ग्रीन नेट एवं विभिन्न स्थानों पर स्थापित कराये गये ओपेन जिम की सराहना की गयी। मा0 मंत्री जी ने कहा कि सरकार के द्वारा गरीबों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गयी है।
प्रभारी मंत्री ने संवाद कार्पाम में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार जनपद की नीतियों व संचालित योजनाओं एवं कार्पामों की उपलब्धियों, सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहां की 12 वर्षों का शासनकाल देश के नवनिर्माण, आर्थिक सुदृढ़ीकरण, वैश्विक गौरव और अंत्योदय को समर्पित रहा है, देश ने आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए है।
इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, माननीय महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक शहर उत्तर हर्ष वर्धन वाजपेयी, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के साथ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।