ट्विशा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई जांच तेज, भोपाल पहुंची टीम
प्रकाशित: 26-05-2026 | लेखक: आदित्य नरेंद्र
आदित्य नरेन्द्र
भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम भोपाल पहुँच चुकी है और स्थानीय पुलिस से केस से जुड़े दस्तावेज और सबूत जुटाने की प्रािढया शुरू कर दी गई है।
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिवार ने दहेज प्रताड़ना और साजिश के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले ने पूरे देश में चर्चा बटोरी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई जांच का आदेश दिया।
इस बीच, ट्विशा के पति समार्थ सिंह को अदालत ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं, मामले में अन्य आरोपियों से भी पूछताछ जारी है। एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक टीम ने दोबारा पोस्टमार्टम करने के साथ-साथ भोपाल स्थित ससुराल से भी साक्ष्य जुटाए हैं।
ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल में किया गया, जहाँ उनके भाई मेजर हर्षित शर्मा ने मुखाग्नि दी। मामले की सुनवाई फिलहाल सुप्रीम कोर्ट और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट दोनों में चल रही है।
यह मामला अब केवल एक पारिवारिक विवाद नहीं बल्कि देशभर में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर बड़ी बहस का विषय बन चुका है।