महंगाई मानव मोदी ने जनता पर फिर हमला किया: कांग्रेस
प्रकाशित: 26-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर वृद्धि होने के बाद सोमवार को आरोप लगाया कि महंगाई मानव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव के समय वादे करते हैं और बाकी समय जनता की जेब पर वार करते हैं।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाये गये हैं।पिछले दो सप्ताह से भी कम समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 102.12 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जो पहले 99.51 रुपये प्रति लीटर थी। डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़ाकर 95.20 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए हैं, जो पहले 92.49 रुपये प्रति लीटर थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला। पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं, ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था, पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल आ" रुपये महंगा कर दिया। ये वृद्धि होती ही जाएगी।w कांग्रेस नेता ने दावा किया कि wमहंगाई मानवै मोदी का एक ही काम... चुनाव में वादे और बाक़ी समय जनता की जेब पर वार करना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, ईंधन लूट का रोजाना होने वाला आक्रमण अभी ख़त्म नहीं हुआ है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल की कीमत में 7.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 7.53 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।w उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने आम लोगों की बचत में आग लगाने के लिए पेट्रोल छिड़का है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार पिछले 12 वर्षों में 43 लाख करोड़ रुपये लूट चुकी है। खरगे ने सवाल किया कि रोजाना होने वाली इस डकैती से किसे लाभ हो रहा है? कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक बसोया ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिल पत्थर हो चुका है।
जो देशवासियों की तकलीफें देखकर भी नहीं पसीजता। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में सवाल किया, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल क्यों महंगा हो रहा है? बीते 11 दिन में पेट्रोल के दाम आ" रुपये और डीजल के दाम 7.80 रुपये क्यों बढ़ाए? उत्पादक शुल्क बढ़ाकर, जो 43 लाख करोड़ रुपये जनता से वसूला गया था, उस वसूली से देश की जनता को आर्थिक संकट में राहत क्यों नहीं दी जा रही है? रागिनी नायक ने दावा किया कि जनता की जेब काटकर प्रधानमंत्री के मित्रों की जेब भरी जा रही है।