अमेरिका के विदेश मंत्री मार्के रूबियो ने परिवार संग किया ताजमहल का दीदार
प्रकाशित: 26-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
आगरा (उप्र), (भाषा)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्के रूबियो सोमवार को अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मार्के रूबियो सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद वह कार से ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल गए। वहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर रूबियो और उनकी पत्नी ताजमहल पहुंचे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने करीब एक घंटे तक ताजमहल में समय बिताया और फोटो निकलवाईं। सुरक्षा कारणों से ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया था। पहले से मौजूद पर्यटकों को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाल दिया। ताजमहल देखने के बाद विदेश मंत्री रूबियो ने विजिटर बुक में लिखा, wदुनिया के प्रेम के खजानों में से एक को देखने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद।