वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पेद्दी से हटाए गए जाह्नवी के विवादित सीन

प्रकाशित: 12-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पेद्दी से हटाए गए जाह्नवी के विवादित सीन
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो
नई दिल्ली। साउथ स्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है, लेकिन फिल्म में जाह्नवी के किरदार को जरूरत से ज्यादा बोल्ड दिखाने पर विवाद खड़ा हो गया था। दर्शकों के विरोध के बाद फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने कन्फर्म किया है कि फिल्म से सभी विवादित सीन हटा दिए गए हैं। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने माना कि फिल्म के कुछ सीन मिसलीडिंग थे। इससे पहलेबुच्ची बाबू सोशल मीडिया पर सार्वजनिक माफी मांग चुके हैं। डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने दी सफाई विवाद बढ़ता देखकर डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, 'कई लोगों ने जाह्नवी कपूर के ट्रैक को गलत समझा। इस फिल्म में मुख्य किरदार एक बहुत ही पिछड़े पहाड़ी इलाके से आता है। मैं उसके किरदार के सीधेपन और वहां के माहौल को दिखाना चाहता था। वह जिस लड़की से प्यार करता है, उससे शादी करना चाहता है। इस प्रक्रिया में कुछ सीन गलत संदेश दे रहे थे। हमने अपनी गलती सुधारते हुए उन सीन को फिल्म से हटा दिया है। जाह्नवी के सीन पर क्यों हुआ विवाद फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों ने जाह्नवी कपूर के किरदार अचियम्मा को पर्दे पर दिखाने के तरीके पर आपत्ति जताई थी। लोगों का कहना था कि कैमरा जाह्नवी के अभिनय के बजाय उनके शारीरिक बनावट पर ज्यादा फोकस कर रहा था। इसके अलावा फिल्म में राम चरण और जाह्नवी के बीच दिखाए गए कुछ रोमांटिक सीन को लेकर भी विरोध हुआ था। सोशल मीडिया पर मांग चुके माफी इससे पहले बुच्ची बाबू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर दर्शकों से माफी भी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, 'मेरे मन में ऑन पीन और ऑफ पीन महिलाओं के लिए हमेशा से बहुत सम्मान रहा है। किसी भी महिला किरदार को गलत तरीके से दिखाना हमारा मकसद नहीं था। अगर फिल्म के किसी हिस्से से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो हम ईमानदारी से माफी मांगते हैं। हर महिला सम्मान की हकदार है।'विवाद के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई इस पूरे विवाद के बाद भी फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा जगपति बाबू, शिव राजकुमार, दिव्येंदु और बोमन ईरानी ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।