अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी
प्रकाशित: 17-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चंडीगढ़, (पवन आश्री)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र समाज स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल समेत उत्तर भारत के राज्यों से आए हुए अग्र समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्पाम के आयोजक प्रदीप गोयल की शानदार आयोजन के लिए प्रशंसा की। मुख्यमंत्री नायब सैनी कहा कि महाराजा अग्रसेन की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक व प्रेरणादायी हैं। अग्र समाज के लोगों का बुद्धिमता व कौशल के क्षेत्र में कोई मुकाबला नहीं है। यह महाराजा अग्रसेन का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि देश में आजादी के आंदोलन में अग्र समाज की भूमिका अहम रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज ने हर दौर में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। देश को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में अग्र समाज के लोग हमेशा प्रथम पंक्ति में खड़े रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया, एक ईंट के सिद्धांत से समाज को आत्मनिर्भता तथा सहयोग का मार्ग दिखाया है। महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप तथा आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने व्यापारी वर्ग को नए अवसर व नई पहचान प्रदान की है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी विकसित हरियाणा 2047 को आधार बनाकर अपना विजन डाक्यूमेंट जारी किया है। नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फूयूचर का गठन किया गया है। हरियाणा राज्य की स्टार्टअप नीति लागू की है। इससे नई स्टरार्टप संस्कृति विकसित हुई है। हरियाणा आज देश के चौथे बड़े राज्य के रूप में खड़ा हुआ है। निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 2000 करोड़ का फंडस ऑफ फंड बनाया गया है। इसके लिए समर्पित एमएसएमई निदेशालय की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 48 एमएसएमई कलस्टरों में 170 करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। हरियाणा में 48 विभागों में 1100 से अधिक गैर जरूरी नियमों को समाप्त किया है, जिससे व्यापारी वर्ग को राहत मिली है। इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी संपूर्णानंद महाराज ने कहा कि अगर कहीं दान पुण्य और धर्म जीवित है तो केवल अग्र समाज के कारण है। लेकिन आज यहां भी कुरीतियां आ गई हैं।