आरसेटी परिसर कल्याणपुर मे मेगा एमएसएमई ाsढडिट आउटरीच कैंप संपन्न
प्रकाशित: 17-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडोल (वीअ)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय शहडोल द्वारा आरसेटी परिसर कल्याणपुर में मेगा एमएसएमई ाsढडिट आउटरीच कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्पाम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय उद्यमियों एवं व्यवसायियों को सरल एवं त्वरित ऋण सुविधा उपलब्ध कराना रहा। कार्पाम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक केएस सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक आरके मिश्रा एवं अग्रणी जिला प्रबंधक अमित चौरसिया भी मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा एमएसएमई क्षेत्र में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका तथा विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कैंप के दौरान विभिन्न उद्यमियों एवं व्यवसायियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। एमएसएमई कैंप में कुल 44 ऋण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनकी कुल राशि लगभग ?33.53 करोड़ रही। बैंक अधिकारियों द्वारा ग्राहकों को मुद्रा योजना, टर्म लोन एवं अन्य एमएसएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। क्षेत्रीय प्रमुख महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कार्पाम में उपस्थित उद्यमियों एवं ग्राहकों द्वारा बैंक की त्वरित एवं ग्राहक हितैषी कार्यप्रणाली की सराहना की तथा कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं रोजगार उन्मुख कार्पाम आयोजित करता रहेगा, जिससे क्षेत्र में उद्योग, व्यापार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके।
कार्पाम का सफल संचालन एवं समापन बैंक अधिकारियों एवं आरसेटी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्पाम का सफल संचालन एवं समापन बैंक अधिकारियों एवं आरसेटी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।