निष्कासित विधायक कामराज को अयोग्यता का सामना करना प़ड़ेगा : एएमएमके प्रमुख दिनाकरन
प्रकाशित: 17-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), (भाषा)। अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) प्रमुख टी टी वी दिनाकरन ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के विधायक एस. कामराज को अयोग्यता कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। कामराज ने विश्वस मत के दौरान तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार का समर्थन किया था। एएमएमके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था और केवल मन्नारगुडी सीट जीती थी। एएमएमके राष्ट्रीय जनतांत्रिक ग"बंधन (राजग) का घटक दल है। ग"बंधन में अन्नाद्रमुक, भारतीय जनता पार्टी, पट्टाली मक्कल काची शामिल हैं। एएमएमके उम्मीदवार एस कामराज ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्" नेता टी आर बी राजा को।,566 मतों से हराकर चुनाव जीता था। कामराज के सत्तारूढ़ टीवीके को wएकतरफौ समर्थन देने के कारण दिनाकरन ने 12 मई को उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन्होंने कहा था, wकामराज द्वारा किया गया कृत्य एएमएमके कार्यकर्ताओं, ग"बंधन दलों के उन कार्यकर्ताओं के साथ बड़ा विश्वसघात है जिन्होंने उन पर भरोसा कर उन्हें वोट दिया। यह घटनाक्रम दिनाकरन द्वारा टीवीके पर wविधायक की खरीद-फरोख्तै के आरोप लगाने के कुछ दिन बाद सामने आया है। टीवीके ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। दिनाकरन ने यहां संवाददाताओं से कहा, wमैंने अब कामराज को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अगर वह दूसरी तरफ (टीवीके) जाकर मंत्री बनना चाहते हैं और उन्हें पद मिलता है, तो वह ऐसा करें। फिर हम अगले कदम के बारे में सोचेंगे। केवल एक विधायक के दल बदलने पर भी अयोग्यता के प्रावधान लागू होंगे।w उन्होंने आरोप लगाया, wकामराज सोचते हैं कि वह पार्टी के अकेले विधायक हैं, इसलिए हम उनके खिलाफ कार्वाई नहीं कर सकते, लेकिन हम आवश्यक कदम उ"ाएंगे। टीवीके द्वारा उनका समर्थन स्वीकार करना कानूनी रूप से संदिग्ध है, जिसे हम विधायक की खरीद-फरोख्त का मामला मानते हैं। हम कड़ा विरोध करेंगे।w दिनाकरन ने एम जी रामचंद्रन और पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की विरासत का उल्लेख करते हुए पार्टी नेताओं से एकजुट रहने और ऐसे जल्दबाजी भरे फैसलों से बचने की अपील की, जो wकार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा सकते हैं। एएमएमके प्रमुख ने यह भी विश्वस जताया कि अन्नाद्रमुक अपनी चुनौतियों से उबरकर आगामी लोकसभा चुनाव में wइतिहास रचेगी।