रक्सा-अनूपपुर में 1600 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना हेतु जनसुनवाई शांतिपूर्ण संपन्न
प्रकाशित: 17-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
शहडोल । संभाग के अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत रक्सा में प्रस्तावित 800स2 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना को लेकर आयोजित जनसुनवाई शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।
न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस लोकसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। भूमि अधिग्रहण और सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट को लेकर आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों ने खुलकर अपने सुझाव और अपेक्षाएं रखीं।करीब 103 एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहण से जुड़ी इस परियोजना को लेकर कंपनी और प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। सामाजिक प्रभाव आकलन समिति और अध्ययन संस्था की टीम ने परियोजना से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में उद्योग स्थापना को रोजगार, सड़क, बिजली, पानी और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से जोड़ते हुए सकारात्मक प्रतिािढया दी। कार्पाम की अध्यक्षता एसडीएम कमलेश पुरी ने की, जबकि अपर कलेक्टर दिलीप पाण्डेय सहित कई अधिकारी मंच पर मौजूद रहे। कंपनी प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के सभी सवालों का जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि पूरी प्रािढया शासन के नियमों और भू-अधिग्रहण अधिनियम 2013 के तहत पारदर्शी तरीके से की जा रही है। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने और प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा का आश्वासन भी दिया गया। जनसुनवाई में ग्राम पंचायत रक्सा और कोलमी के जनप्रतिनिधियों सहित कई वक्ताओं ने परियोजना का समर्थन करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने भी उद्योग स्थापना को प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए किसानों के हितों की सुरक्षा की बात कही।अंत में कंपनी प्रतिनिधि श्री सूर्यकांत मिश्रा ने सभी मुद्दों पर बिंदुवार जवाब प्रस्तुत किया और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। प्रशासन की मौजूदगी में पूरी जनसुनवाई शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।