वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पीएम नरेंद्र मोदी,केन्द्राrय मंत्री मनोहर लाल व सीएम नायब सिंह सैनी के प्रयासों से हरियाणा में विकास की बह रही है गंगा

प्रकाशित: 17-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
हरियाणा व चंडीगढ़ प्रभारी पवन आश्री व स्टाफर प्रकृति आश्री की विशेष रिपोर्ट
चंडीगढ़। भारत सरकार के जनप्रिय, सकारात्मक दृष्टि से देश हित को सर्वोपरि महत्ता देने वाले, देशभर में खरबों की लागत से चहुमुखी विकास करवाने वाले ,अटल सुरंग,जम्मू कश्मीर की सब से लंम्बी सुरंग आदि अनेक प्रख्यात सुरंगों के अलावा शार्ट कट वाले हाइवे व हजारों बडी बडी सड़के निकालने वाले ,वी वी आई पी कल्चर के प्रबल विरोधी व वर्तमान में विश्व युद्ध के चलते विश्व के अन्य देशों की तरह भारत वर्ष में बने पेट्रोल,डीजल व खाद्य ऑयल्स के संकट को मध्यनजर रख भारत वर्ष की जनता से सहयोग मानने वाले भारत वर्ष के जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संयुक्त प्रयासों से सम्पूर्ण हरियाणा में जहाँ खरबो रुपये व्यय कर के चौतरफा बड़े जोरो शोरो के साथ विकासात्मक कार्यो को किया जा रहा है वही इन विकास कार्यो व विशेषकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को पर्यटन व संस्कृति के वयापक प्रचार प्रसार को विश्वभर में अव्वल बनाने के उद्देश्य से हरियाणा के विधायक,शाहाबाद शूगर मिल के डायरेक्टर व मंत्री रहे सुभाष सुधा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की हरियाणा सरकार के मुख्य प्रधान सचिव आर के खुल्लर आई ए एस, सूचना जनसंपर्क एवम भाषा विभाग हरियाणा के आयुक्त व हरियाणा पर्यटन विभाग के ए सी एस डॉ अमित अग्रवाल आई ए एस व चंडीगड़ में बैठ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार व हरियाणा सरकार की तमाम विकासात्मक गतिविधियों व हरियाणा के चहुमुखी विकास को सकारात्मक दृष्टि से हरियाणा के जन जन तक हरियाणा की आम जनता के उन दिल व मन मे संजोने वाले सूचना ,जनसंपर्क व भाषा विभाग हरियाणा ,चंडीगढ़ के महानिदेशक के एम पांडुरंग आई ए एस आदि द्वारा समस्त हरियाणा में केंद्र व हरियाणा सरकार के माध्यम से प्रदेशभर व विशेषकर हरियाणा के समस्त धार्मिक नगरों धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में खरबो रुपये की लागत से किये जाने वाले विकासात्मक कार्यो में तीव्रता लाते हुए पूरे जी जान के साथ मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए जो अथक प्रयास किये गए है या किये जा रहे है उस के परिणाम स्वरूप ही आज देशभर में विकास की दृष्टि से हरियाणा का नाम सब से अव्वल बना हुआ है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अथक प्रयास से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में विगत अनेक वर्षो से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव का भी विशेषतौर पर करोड़ों रुपय व्यय कर के भव्य आयोजन किया जा रहा है । इस के अलावा हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ,पर्यटन विभाग हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व पर्यटन विभाग हरियाणा के ए सी एस डॉ अमित अग्रवाल आई ए एस ,हरियाणा पर्यटन विभाग के एम डी व पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारीगंन राज पाल व अन्य की कड़ी महेनत से फरीदाबाद के सूरजकुंड में हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्य सूरजकुंड मेले का भी आयोजन किया जाता है ।इस प्रकार इस सूरजकुंड मेले व कुरुक्षेत्र मे अनेक दिनों तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में लाखों पर्यटकों का आवागमन रहता है। इस बार भी गीता जयंती महोत्सव में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति भारत सरकार, एम पी के सी एम, अनेक केंद्रीय मंत्रियों , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ब राज्यपाल हरियाणा सहित हरियाणा सरकार के भी अनेक मंत्रियों ने शिरकत की थी।
इतना ही नही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अथक प्रयास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीकृष्ण की उपदेशात्मक भूमि ज्योतिसर में करोड़ों रुपये की लागत से आकर्षक व भव्य रूप से बने महाभारतकालीन अनुभव केंद्र का भी शुभारंभ किया था जिसे देखने के लिये तब से ले कर आज तक लाखो की संख्या में देश विदेश से पर्यटको का तांता लगा हुआ है । कुरुक्षेत्र के उपायुक्त भी निजी रुचि ले कर इस अनुभव केंद्र को चार चांद लगाने में लगें है वही सूचना ,जन सम्पर्क व भाषा विभाग के आयुक्त डॉ अमित अग्रवाल आई ए एस ,महानिदेशक के एम पाण्डुरंग आई ए एस व स्थानीय तौर पर कार्यरत जिला लोक संपर्क अधिकारी नरेंद्र सिंह व पर्यटन विभाग हरियाणा के अनुभव केंद्र प्रभारी उच्चाधिकारी राज पाल भी इस अनुभव केंद्र की महत्ता का मीडिया ,इलेक्ट्रॉनिक मीडियम व शोसल मीडिया के माध्यम से विश्वभर में कर रहे है।
खास बात यह भी है कि हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि जब नायब सिंह सैनी जैसे हरियाणा के किसी पहले मुख्यमंत्री के दरवाजे आम जन की बड़ी से बड़ी समस्याओं के तत्परतापूर्वक समाधान के लिये घंटा या दो घंटा नहीं अपितु 24 घण्टो हर आमजन से बिना किसी रोक टोक के लिये उन से मिलने के लिये खुले है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा की आम जनता से उन की चंडीगढ़,कुरुक्षेत्र व नारायणगढ़ विधानसभा में पड़ने वाले उन के पैतृक विलेज मिर्जापुर स्थित कोठी में भी विनम्रता पूर्वक अपनी मधुर बातों व लुभावनी , आकर्षक ,प्रसन्नचित हास्यमुद्रा से मिल कर अपने विरोधियों को भी गले लगा लेते है। इतना ही ही मुख्यमंत्री की हरियाणा व देश के किसी भी कोने में जहाँ जहाँ भी रैली या जनसभा होती है तो उस रैली में पहुंचने वाले लोगो विशेषकर ग्रामीणों व हरियाणवी लोगो के समक्ष अपना भाषण भी देशी लहजे में ,प्रसन्नचित्त मुद्रा में पूरी खुशी के साथ मुस्कराते हुए हरियाणवी किस्से ,लोकोक्तियो ,मुहावरों व चुटकले सुना कर जहाँ अपने भाषण का विकासात्मक भाव आसानी से समझाने में कामयाब हो रहे है वही अपने विरोधी राजनेताओं द्वारा भी उन पर व उन की हरियाणा सरकार पर लगाए गए गंभीरतम आरोपो का जबाव भी इसी प्रकार अपने देसी लहजे में दे कर चारो खाने चित्त करने की भी पूरी कोशिश करते है । इतना ही नही विगत कई दिनों से तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक पांव कभी हरियाणा के किसी कोने में होता है तो थोड़ी ही देर बाद उन का दूसरा पांव पता नही इतनी जल्दी में पंजाब प्रांत के किसी दूर के छोर पर भी कैसे चला जाता है और वे इस के चलते हरियाणा के साथ साथ सप्ताह मे कम से कम 3 बार पंजाब प्रांत के आगामी चुनावों को मध्यनजर रखते हुए व पंजाब में भी अपने अथक प्रयास से भाजपा का कमल खिलाने के प्रयासों में उन के माध्यम से की जा रही इम्प्रेसिव रैलियों भी रेगुलर कर रहे है । इस प्रकार नायब सिंह सैनी भाजपा आलाकमान की नजरों में भी महानतम बने हुए है । भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि इसी कारण भाजपा आलाकमान ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पंजाब में भी कमल खिलाने की महत्त्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है । नायब सिंह सैनी के भाजपा आलाकमान की नजरों में उन से दिन प्रतिदिन बढ़ती नजदीकियों का अंदाज भाजपा आलाकमान द्वारा अभी हाल ही में हुए असम विस् चुनावों में भाजपा सरकार के गठन के लिये उन्हें सहप्रभारी लगाने से भी लगाया जा सकता है। यहाँ पर यह भी काबिलेगौर है कि जहाँ हरियाणा की पूर्व अन्य राजनीतिक दलों के सरकारों के समय पर अनेक कर्मचारी संगठन आए दिन अपनी मांगों को ले कर महीनों धरने व प्रदर्श चलते थे वही अब नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री होते हुए अपनी मांगों को ले कर अधिकतर रूप से जब जब भी कर्मचारी संगठन व उन के नेताओ ने उन से मुलाकात की तो नायब सिंह सैनी ने उन की अधिक्तर मांगों को तुरंत मानने से भी गुरेज नहीं किया।
इस बारे में बातचीत के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में प्रदेश व देश में सुशासन, विकास और निर्णायक नेतृत्व मिला है जिन्होंने देश को युवा नेतृत्व और आधुनिकता का संगम दिया है, जो विकसित भारत 2047 के संकल्प के लिए तकनीक और युवा शक्ति को प्राथमिकता दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार देश व प्रदेश में सबसे पहले अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ाने की नीति से योजनाओं को लागू कर रही है। वे बोले कि एक विकसित भारत तभी संभव है जब देश आत्मनिर्भर बनेगा। इस लक्ष्य के लिए सभी नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार अपना-अपना योगदान दे ।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में भारत विकास और आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है। इतना ही नहीं इस दिशा में राष्ट्रीय राजमार्गों का तेजी से विस्तार किया गया है। श्री सैनी ने जानकारी दी कि वर्ष 2014 से 91,000 किलोमीटर को बढ़ाकर अब 1.46 लाख किलोमीटर तक पहुंचाया है। इससे देशभर में तेज आई और सशक्त का बड़ा कदम साबित हो रहा है। देश में 5000 किलोमीटर के एक्सप्रेस-वे के नेटवर्क को तैयार करे दूरी कम की, यात्रा को अधिक तेज, सुरक्षित और आधुनिका बना दिया है। इस प्रकार पिछले 10 वर्षों में 8000 किलोमीटर के बॉर्डर रोड्स निर्माण करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास और सुरक्षा को मजबूती प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे विद्युतीकरण को 21,000 किलोमीटर से बढ़ाकर 60000 किलोमीटर किया जा चुका है। इससे नागरिकों को रेलवे का स्वच्छ, तेज और ऊर्जा-कुशल रेल नेटवर्क मिला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जन धन योजना के तहत 1.08 करोड़ बैंक खाते खोले गए थे। इनसे गरीब और पिछड़े वर्ग को वित्तीय प्रणाली में जुड़ा गया। स्वच्छ भारत मिशन से प्रदेश में 8.19 लाख शौचालय बनाए गए। प्रदेश में 6520 गांव ओडीएफ प्लस घोषित किए गए हैं। इसी तरह आयुष्मान भारत योजना के तहत 14.4 लाख लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा देते हुए स्वास्थ्य, सुरक्षा और मानसिक शांति सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि उडान योजना के तहत हिसार से दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ व जयपुर के क्षेत्रीय रूट शुरु कर छोटे शहरों को राष्ट्रीय विकास की धारा से जोड़ा गया ताकि हवाई यात्रा आम नागरिक तक पहुंच सके। इसी तरह एम्स एवं मेडिकल शिक्षा का विस्तार करते हुए स्वास्थ्य अवसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार किया गया। रेवाडी के माजरा भालखी में एआईआईएमएस निर्माणाधीन है। प्रदेश में 5 राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थापित व 4 निर्माणाधीन हैं।
सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त डॉ अमित अग्रवाल आई ए एस ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान परिवारों को सालाना 6000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 15.86 लाख किसानों को 7562.47 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। इसी तरह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत हरियाणा के किसानों को 9888.43 करोड़ रुपये के क्लेम वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीएम कुसुम योजना के तहत प्रदेश में 1,90,915 सौर ऊर्जा पम्प लगाए गए हैं। ऐसा करके देशभर में हरियाणा को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त डॉ अमित अग्रवाल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लगभग 496 करोड़ रूपये की राशि व्यय कर 11.45 लाख लाभपात्रों को कवर किया गया है। इसी तरह अटल पेंशन योजना के तहत राज्य के 18 लाख 29 हजार 503 लोगों का पंजीकरण हो चुका है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत प्रदेश के 44 लाख 26 हजार 84 लोगों के 46,907.20 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्टैंडअप इंडिया स्कीम के तहत प्रदेश के 7504 लोगों के 1507.15 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें अनुसूचित जनजाति के लोगों के 260.58 करोड़ रुपये तथा महिलाओं के 1246. 66 करोड़ रुपये के ऋण शामिल हैं।
सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग आई ए एस ने बताया कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पी.एम. स्वनिधि) लगभग 1.89 लाख स्ट्रीट वेंडड्र्स को 368 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जा चुके हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 8,27,990 लाभार्थियों का पंजीकरण हो चुका है, जोकि देश में सबसे ज्यादा है। ऐसा करके हरियाणा पूरे भारत में प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को वर्ष 2047 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 नामक रोडमैप तैयार किया है।
सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग आई ए एस ने कहा कि गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश के लगभग 1.57 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन से गरीबों और जरूरतमंदों को राहत मिली है। आवास योजना के तहत राज्य में लगभग 1.58 लाख घर बनाकर लाखों परिवारों को सुरक्षित और गरिमापूर्ण आवास उपलब्ध करवाया है।
इसी तरह उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के गरीब परिवारों को 14.42 लाख गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इस योजना से स्वच्छ और धुआं मुक्त रसोई सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के 30.41 लाख ग्रामीण घरों में नल का जल पहुंचाया गया है। इससे स्वास्थ्य और सुविधा में सुधार सामने आए हैं।
हरियाणा के राज्यमंत्री ,कुरुक्षेत्र के विधायक व शाहाबाद शूगर मिल के डायरेक्टर रहे व हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिल की धड़कन व हरियाणा ही नही अपितु देशभर में उन के सब से प्रियतम घनिष्ठ मित्र सुभाष सुधा ने कहा कि वे कुरुक्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से व सांस्कृतिक दृष्टि से विश्वभर में अव्वल बनाने के उद्देश्य से वे हर संभव प्रयत्न करेंगे और जिस प्रकार उन्होंने मुख्यमंत्री की कृपादृष्टि के चलते ज्योतिसर में करोड़ो रूपये की लागत से अनुभव केंद्र का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी जी ने कर के विश्वभर की जनता को एक नई अदभुत शुरुआत करवाई है उसी प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी उन की मांग पर जिला कुरुक्षेत्र की जनता की परेशानियो को मध्यनजर रखते हुए करोडो रुपये की लागत से भब्य बाई पास हाइवे सड़क का भी जल्द से जल्द शुभारंभ करवाएगें।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा हालांकि हरियाणा का मुख्यमंत्री होते हुए भी करोड़ों रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र का चहुमुखी विकास किया गया है लेकिन केन्द्राrय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को अभी भी विकास की दृष्टि से कुरुक्षेत्र की चिंता रहती है यही कारण है कि वे भी कुरुक्षेत्र के विकास के लिय केंद्र् सरकार की ओर से करोड़ों के प्रोजेक्ट कुरुक्षेत्र के लिये हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेजते रहते है।
बातचीत के दौरान मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वे मरते दम तक न केवल कुरुक्षेत्र अपितु समस्त हरियाणा को प्राथमिकता देते हुए जोरो शोरो के साथ विकास कार्यो को ओर अधिक गति प्रदान करेंगे।
हरियाणा के मुख्य प्रधान सचिव आर के खुल्लर, सूचना, जनसम्पर्क व भाषा विभाग हरियाणा के कमिश्नर डॉ अमित अग्रवाल, महानिदेशक के एम पाण्डुरंग व कुरुक्षेत्र में सथानीय तौर पर हरियाणा पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारी व अनुभव केंद्र के प्रभारी अधिकारी राज पाल ,डी सी विश्राम कुमार मीना ,जिला लोक सपंर्क अधिकारी नरेंद्र सिंह व ए पी आर ओ बलराम कुमार आदि भी युद्धस्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मे करोडो की लागत से महाभारतकालीन ऐतिहासिक गाथाओं को दर्शाती घटनाओं को चित्रित करते अनुभव केंद्र का उदघाटन काल के बाद से विश्वभर में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व शोसल मीडिया के माध्यम से वयापक प्रचार प्रसार कर देश विदेश के पर्यटकों को इस अनुभव के केंद्र से जोड़ने के भी अथक प्रयास मे जुटे है।