डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाइयों को छुएगी और हम सभी ध्वजवाहक के रूप में साथ खड़े हैं: नायब सिंह सैनी
प्रकाशित: 04-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चंडीगढ़, (पवन आश्री)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डा. अर्चना गुप्ता को आशीर्वाद देकर भाजपा के झंडे को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने डा. अर्चना गुप्ता को नवदायित्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लो के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला। नायब सैनी ने कहा कि पंजाब में कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख साफ हो गया कि पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के जोश को ठंडा कर दिया है। हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम से तीसरी बार प्रदेश में नॉन स्टॉप सरकार बनाई है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की परम्परा रही है राज्यसभा सांसद सुभाष बराला प्रदेश अध्यक्ष रहे उनके बाद यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को मिली। नायब सैनी ने कहा कि फिर उन्हें स्वयं संगठन का नेतृत्व करने का अवसर मिला और बाद में मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूती प्रदान की। अब यह जिम्मेदारी डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंपी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व ने आज भाजपा का झंडा डा अर्चना गुप्ता के हाथ में दिया है। डा. अर्चना गुप्ता इस झंडे को लेकर आगे बढेंगी और हम सभी उनके पीछे खड़े हैं। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी।
नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त करने का जो संकल्प लिया है उसे आगे बढ़ाना है। सीएम सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने पानीपत की ऐतिहासिक भूमि से 23 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया था।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो रहे हैं। इस नारे ने लाखों बेटियों को जीवनदान देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि आज बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बेटियां आकाश को छू रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि बेटियां निर्भर नहीं आत्मनिर्भर हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में डा अर्चना गुप्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बडी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री मोदी ने दी है। उन्होंने कहा कि यह एक पद नहीं, बल्कि काम करने की बड़ी जिम्मेदारी है। हम सभी मिलकर इस कारवां को मजबूत करते हुए डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ-साथ विकसित हरियाणा बनाने का काम करेंगे। नायब सैनी ने कहा कि जनता का विश्वास लगातार पीएम मोदी की नीतियों पर बढ़ रहा है। उन्होंने हाल ही में हुए निकाय चुनाव का पा करते हुए कहा कि भयानक गर्मी में कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और भाजपा को एकतरफा जीत दिलाने का काम किया, इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां गरीब व्यक्ति को गरीबी से बाहर निकालने का काम कर
रही है।
सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा। कोराना काल में दिक्कतें आईं और काम रूके। अब वैश्विक युद्ध के कारण भी समस्याएं पैदा हुई, लेकिन हम सभी ने मिलकर देश को और प्रदेश को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाइयों को छुएगी और हम सभी एक ध्वजवाहक के रूप में साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा गांव-गांव, घर-घर और हर बूथ पर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े-बड़े संघर्षों और कार्यकर्ताओं की तपस्या व बलिदान से आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
हमारे कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम हैं भाजपा लगातार भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. कमला वर्मा का पा करते हुए कहा कि डा. कमला वर्मा प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहीं और अब लंबे समय बाद यह जिम्मेदारी डा. अर्चना गुप्ता को मिली है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. गुप्ता एक कदम आगे बढ़ेंगी और पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के कदम आगे बढ़ेंगे।