वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दिल्ली में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत

प्रकाशित: 04-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
दिल्ली में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की एक तंग गली में स्थित एक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें वे विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनके बीमार रिश्तेदारों का पास के अस्पतालों में इलाज चल रहा था।
मालवीय नगर के हौज रानी स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी और देखते ही देखते फैल गई, जिससे लोग स्तब्ध रह गए। कई स्थानीय लोगों सहित बचावकर्मी पांच मंजिला संकरी इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने बताया कि लगभग 40 लोगों को इमारत से निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां 21 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति के तहत होटल को केवल छह कमरों की अनुमति थी, लेकिन वह 25 कमरे का उपयोग कर रहा था। तहखाने में भी कमरे बनाए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होटल में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही द्वार था। अग्निशमन संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की जांच चल रही है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें से कई मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के हैं। उनके परिजनों का इलाज कुछ ही मिनटों की दूरी पर स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा था, जिस वजह से वे होटल में "हरे हुए थे।इलाके से मिले दृश्यों में संकरी गलियां, लटकते तार और तंग इमारतें बेतरतीब ढंग से एक-दूसरे से सटी हुई दिखाई दे रही हैं। इनमें हवा में उ"ती आग की ऊंची लपटें भी दिख रही हैं। इमारत के चारों ओर कांच बिखरा पड़ा था।दिल्ली अग्निशमन सेवा, पुलिस और आपदा राहत इकाइयों की टीमों ने धुएं से काली पड़ी इमारत में जीवित बचे लोगों की तलाश की। पीड़ितों को तहखाने से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस से अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लेमन ग्रीन रेस्तरां में लगी थी, लेकिन पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि यह एक होटल की इमारत है। अग्निशमन अधिकारी ए. के. मलिक के अनुसार, इमारत में एक तहखाना, भूतल और पांच ऊपरी मंजिलें हैं। रेस्तरां भूतल पर था जबकि इमारत के बाकी हिस्से का उपयोग होटल के रूप में किया जा रहा था। मैक्स अस्पताल ने बताया कि लाए गए 39 लोगों में से 18 को मृत घोषित कर दिया गया जबकि 15 को आईसीयू में भर्ती कराया गया, जिनमें से आ" वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है।अस्पताल के बयान के अनुसार, कई लोगों को धुएं की वजह ले सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, कई मामूली रूप से झुलसे हुए थे और कई अन्य को फ्रैक्चर था। इसने कहा कि मामूली रूप से घायल पांच मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि एक मरीज को गंभीर रूप से जलने के कारण सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एम्स) में 13 मरीज भर्ती हुए - जिनमें से तीन इमारत से गिरने की वजह से घायल हुए और 10 वे लोग हैं जो इमारत में फंसे लोगों को बचाते समय घायल हो गए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई अन्य लोगों ने हादसे को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की।मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत पीड़ादायक है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, दिल्ली के मालवीय नगर में आग की घटना में जनहानि अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त किया। गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, wमैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव कार्यों में हर संभव सहायता देने का आग्रह करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।wखरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, wदिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की दुखद घटना से बेहद दुखी हूं। उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और प्रशासन को पीड़ितों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के साथ समय पर मुआवजा प्रदान करना चाहिए।