वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

घर लौट रहे छात्र पर हमला, विरोध करने पर घर में घुसकर परिवार को पीटा

प्रकाशित: 04-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। बिजनौर थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गांव में एक छात्र पर कथित अभद्र टिप्पणी का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने छात्र के साथ मारपीट की और बाद में उसके घर में घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रहीमाबाद निवासी सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई विवेक 2 जून की शाम कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहा था। घर के पास ही कुछ युवकों ने उस पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर आरोपितों ने विवेक की पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, किसी तरह विवेक घर पहुंचा तो आरोपित उसके पीछे-पीछे घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने डंडों और ईंटों से मारपीट की, जिससे पिता, माता, बहन और भाई को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बिजनौर थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।