वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

हरियाणा नगर निगम और नगरपालिका चुनाव का ऐलान, जानें पंचकूला, अंबाला से लेकर सोनीपत तक कब वोटिंग

प्रकाशित: 13-04-2026 | लेखक: पवन आश्री
हरियाणा नगर निगम और नगरपालिका चुनाव का ऐलान, जानें पंचकूला, अंबाला से लेकर सोनीपत तक कब वोटिंग
हरियाणा में नगर निगम और नगर पालिका चुनाव का ऐलान हो गया है. पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के चुनाव 10 मई को होंगे. हरियाणा के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की तारीख 21 से 25 अप्रैल होगी और 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह अलॉट होंगे. निकाय चुनाव 10 मई 2026 रविवार को होगा.
हरियाणा के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने बताया कि अगर किसी जगह उपचुनाव की जरूरत रही, तो 12 मई मंगलवार को होगा. पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव हो रहा है. रेवाड़ी नगर परिषद ,धारूहेड़ा सांपला और उकलाना नगर पालिका में भी चुनाव हो रहा है. टोहाना झज्जर राजौंद तरावड़ी, सढ़ौरा और कनीना नगरपालिका में भी चुनाव होगा. प्रदेश में कुछ जगहों पर पंचायत राज के उपचुनाव भी होंगे.