वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं का जबरदस्त रुझान

प्रकाशित: 11-04-2026 | लेखक: संपादकीय टीम
देश और दुनिया में इस समय ई-कॉमर्स यानी कि इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स सुर्खियों में है। यह ऑनलाइन व्यापार करने का एक तरीका है। इसके अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के द्वारा इंटरनेट के माध्यम से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद-बिक्री की जाती है। आज के समय में ऑनलाइन ख़रीदारी करना लोगों विशेषकर युवाओं द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। घरेलू उत्पादों सहित मोबाइल, ग्रोसरी, फर्नीचर, कपडे एवं इलेक्ट्रानिक का सामान आदि खरीदने के लिए बाजार नहीं जाना पड़ता है अपितु घर बैठे ही इंटरनेट ऑनलाइन शॉपिंग के द्वारा एक क्लिक से आप घर पर ही सामान मंगवा सकते है। भारत में ऑनलाइन खुदरा बाजार वर्ष 2025 में युवाओं जिसे जेन जेड की संज्ञा दी जा रही है के जबरदस्त उत्साह और पसंद के साथ आगे बढ़ा है। बेन ऐंड कंपनी की एक ताज़ा रिपोर्ट ‘हाउ इंडिया शॉप्स ऑनलाइन 2026? के मुताबिक ऑनलाइन खुदरा बाजार में सकल व्यापार मूल्य लगभग 65-66 अरब डॉलर तक पहुंच गया जो मूल्य के लिहाज से 19-21 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। बेन ऐंड कंपनी ने फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर यह रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में बताया गया है, जीएसटी दरों में में कटौती, आयकर में राहत, मुद्रास्फीति में कमी और ब्याज दरों में गिरावट के दम पर 2025 में निजी उपभोग में वृद्धि 2022-24 में दर्ज 8 प्रतिशत से बढ़कर 10.5 प्रतिशत हो गई।
-बाल मुकुन्द ओझा,
जयपुर, राजस्थान।