मनोरंजन के नाम पर परोसी जा रही है अश्लीलता
प्रकाशित: 27-02-2026 | लेखक: संपादकीय टीम
भारत सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर परोसी जा रही गंदगी को साफ करने के लिए एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पांच ऐसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को देश में पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है, जो वेब सीरीज और फिल्मों के नाम पर अश्लील, आपत्तिजनक जैसा कंटेंट दिखा रहे थे। सरकार की इस कार्रवाई से उन मेकर्स में हड़कंप मच गया है जो कानून और नैतिकता की धज्जियां उड़ाकर सिर्फ बोल्डनेस के सहारे अपना बिजनेस चला रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, इन ऐप्स और वेबसाइट्स पर ऐसी सामग्री दिखाई जा रही थी जिसमें कोई कहानी या सामाजिक संदेश नहीं था। इनमें बिना किसी संदर्भ के लंबे-लंबे अश्लील सीन वाले वीडियो भरे हुए थे, जो सार्वजनिक शालीनता और भारतीय कानूनों का सीधा उल्लंघन थे। इससे पूर्व सरकार ने पिछले साल सितंबर 2024 में ही इन प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजकर सुधार करने की चेतावनी भी दी थी। कुछ ने तो नोटिस का जवाब तक नहीं दिया, जबकि कुछ चालाकी दिखाते हुए नए डोमेन या नाम बदलकर वही पुराना कंटेंट चलाने लगे। इन पांचों ने सुधार के बजाय नियमों की अनदेखी जारी रखी। आजकल ओटीटी की चर्चा खूब हो रही है। ओटीटी की फुल फॉर्म 'ओवर द टॉप' होती है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो कुछ और प्लेटफॉर्म्स की मदद से मोबाइल पर ही वेब सीरीज, फिल्में, और सीरियल उपलब्ध करा देता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में देश में ओटीटी देखने वाले दर्शकों की संख्या 550 मिलियन तक पहुंच गई है। यह 2023 की तुलना में काफी ज्यादा है, जो इस डिजिटल ाढांति के तेजी से बढ़ने का संकेत देता है। इंटरनेट की रफ्तार बढ़ना, स्मार्टफोन का चलन बढ़ना और टेलीकॉम कंपनियों के बीच डेटा के दाम कम करने की होड़ इस बढ़ते हुए दर्शक वर्ग का कारण हैं। दरअसल कोरोना महामारी के दौर में डिजिटल वर्ल्ड में एक गजब की ाढांति हुई। इस दौरान लोग घरों में बंद थे। उन्हें मनोरंजन की तलाश थी। विशेषकर युवा वर्ग अपने मोबाइल पर कुछ न कुछ खोज रहे थे। और उन्हें घर बैठे यह सुविधा ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सुलभ करा दी। इससे शहर से गांव तक ओटीटी प्लेटफॉर्म का चलन बढ़ गया। मोबाइल पर ही लोगों को मनपसंद वेब सीरीज, फिल्में और शो मिलने लगे। अब उन्हें कहीं जानें की जरुरत नहीं थी। सिनेमा हाल में तीन चार घंटे बिताने की भी कोई जरुरत नहीं थी। देखते देखते 'ओटीटी' प्लेटफॉर्म्स' सबका चहेता बन गया और मनोरंजन के साथ मोज़ मस्ती तक लोगों की पहुंच आसान हो गई। ओटीटी जैसे जैसे लोगों में लोकप्रिय हुआ वैसे वैसे अच्छाइयों के साथ बुराइयां भी इसमें शामिल हो गई है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। गाइडलाइंस में अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्ती बढ़ाई गई है, ताकि बच्चों और युवाओं को अश्लील तथा अनुचित कंटेंट देखने से रोका जा सके। वेब सीरीज में बढ़ते नशे के प्रयोग और अश्लीलता को लेकर केंद्र सरकार ने ओटीटी प्लेटफार्म को चेतावनी भी जारी की है। दरअसल देश के मनोरंजन परिदृश्य में बड़े पैमाने पर ाढांतिकारी परिवर्तन हुए हैं और इस ाढांति के केंद्र में ओवर-द-टॉप (ओटीटी) की उल्लेखनीय भूमिका है। ओटीटी ने देश में बड़ी हलचल मचा दी हैं। ओटीटी से सबसे ज्यादा हमारा युवा वर्ग आकर्षित हुआ है। इसका उपयोग मुख्य रूप से वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म्स, ऑडियो स्ट्रीमिंग, ओटीटी डिवाइसेस, वोइसआईपी कॉल, एवं कम्युनिकेशन चैनल मैसेजिंग आदि के लिए किया जाता है। ओटीटी प्लेटफार्मों में नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो, डिज्नी + हॉटस्टार, हुलु और यूट्यूब टीवी शामिल हैं।
-बाल मुकुन्द ओझा,
मालवीय नगर, जयपुर।
-बाल मुकुन्द ओझा,
मालवीय नगर, जयपुर।