वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, QR कोड से ऐसे करें चेक

प्रकाशित: 15-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, QR कोड से ऐसे करें चेक
मध्य प्रदेश के 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो चुका है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नतीजों की घोषणा की. इस LIVE ब्लॉग में बने रहें, यहां आपको टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन और रिजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
एनडीटीवी पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट
• एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
• होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
• इसके बाद आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
• MP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
• इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
• इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
• ऐसा करते ही एमपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
QR कोड स्कैन कर चेक करें स्कोरकार्ड -
इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
mpbse.mponline.gov.in
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. खुद सीएम मोहन यादव ने रिजल्ट जारी किया. एमपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कुछ ही पलों में जारी होने वाला है. सीएम मोहन यादव रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार हैं.