वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भरा धुआं

प्रकाशित: 07-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भरा धुआं
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के हेलीकॉप्टर को आज लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. कौशांबी जाते समय हेलीकॉप्टर में अचानक खराबी आ गई, डिस्प्ले चला गया और केबिन में धुआं भर गया था. हालांकि, डिप्टी सीएम और सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं. अब वे सड़क मार्ग से कौशांबी जा रहे हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्याहेलीकॉप्टर से सफर कर रहे थे. वे लखनऊ से कौशांबी के लिए जा रहे थे. हालांकि इसी दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी का पता चला. सुरक्षा को देखते हुए लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर धुंए से भर गया था. यही वजह है कि आनन- फानन में लैंडिंग कराई गई. अब तक की खबर के अनुसार हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की कोई चोट या फिर दिक्कत नहीं आई है. उपमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है.