वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

फाइनल से पहले टीम इंडिया का अहमदाबाद में होटल और ड्रेसिंग रूम वाला 'टोटका'

प्रकाशित: 07-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फाइनल से पहले टीम इंडिया का अहमदाबाद में होटल और ड्रेसिंग रूम वाला 'टोटका'
क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में अब कुछ घंटे शेष रह गए हैं. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने एक अजीबोगरीब कदम उठाया है, जो कि सुपरस्टिशन और पिछले अनुभवों से जुड़ा हुआ है. दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भी भारतीय टीम ने इसी मैदान पर खेला था. जहां ब्लू टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ झकझोर देने वाली शिकस्त का सामना करना पड़ा था. मगर इस बार भारतीय टीम कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. यहीं वजह है कि ब्लू टीम ने इस बार मैच से पहले एक खास टोटका अपनाया है.
होटल और ड्रेसिंग रूम में हुआ बदलाव!
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फाइनल मुकाबले से पहले टीम के होटल और स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में बदलाव किया गया है. जिससे 'जिंक्स' या नकारात्मक इतिहास को ब्रेक किया जा सके. मैच के दौरान विपक्षी टीम जिस ड्रेसिंग रूम में रहती थी. उसका इस्तेमाल अब भारतीय टीम करेगी, जबकि 'होम' ड्रेसिंग रूम को विपक्षी टीम को दिया जाएगा. इसके अलावा 2023 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ी जिस होटल में रुके थे. उसमें भी बदलाव किया गया है.
चंद्र ग्रहण की वजह से भारतीय टीम ने देरी से शुरू किया था प्रैक्टिस
इससे पहले भारतीय टीम ने मुंबई में चंद्र ग्रहण की वजह से करीब 45 मिनट की देरी से प्रैक्टिस शुरू किया था. फैन टीम के इन फैसलों को स्पिरिचुअल सोच से जोड़कर देख रहे हैं. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आठ मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा. जहां शिरकत करते हुए भारतीय का रिकॉर्ड शानदार है. ब्लू टीम ने इंटरनेशनल लेवल पर यहां कुल 47 मैच खेले हैं. जहां टीम को 26 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 14 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.
वहीं बात करें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बारे में तो यहां भारतीय टीम ने 10 मैच खेले हैं. इस दौरान भारतीय टीम को सात मैचों में जीत मिली है, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यहां भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 70 है.