वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जंग के बीच एक और ईरानी जहाज IRIS लावन आया भारत, नौसेना ने कोच्चि में 183 क्रू मेंबर्स को दी शरण

प्रकाशित: 07-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जंग के बीच एक और ईरानी जहाज IRIS लावन आया भारत, नौसेना ने कोच्चि में 183 क्रू मेंबर्स को दी शरण
मिडिल ईस्ट में जंग के हालात खराब होते जा रहे हैं। हाल ही में, भारत से लौट रहे ईरानी जहाज ISIS डेना पर अमेरिका ने हमला कर दिया था। इसमें 87 ईरानी नाविकों को मारे जाने की सूचना थी। इसी बीच एक और एक और ईरानी जहाज IRIS लावन भारत पहुंच चुका है। ईरान का एक युद्धपोत IRIS लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका हुआ है।
न्यूज एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान ने 28 फरवरी को तकनीकी खराबी आने के बाद भारत से मदद मांगी थी। भारत ने 1 मार्च को जहाज को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दी और इसके बाद 4 मार्च को यह बंदरगाह पर पहुंच गया। जहाज के 183 क्रू मेंबर फिलहाल कोच्चि में भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं।
बता दें कि हाल ही में, ईरान का जहाज IRIS डेना भारत ले लौट रहा था। इस जहाज ने मिलान मल्टीलेटरल नेवल एक्सरसाइज में हिस्सा लिया था। इसके बाद जहाज अपने देश यानी ईरान लौट रहा था। इसपर अमेरिका ने हमला कर दिया था। इस हमले में करीब 87 ईरानी नाविक मारे गए थे। इस हमले के बाद अब IRIS लावन पर ने भारत में शरण ली है। लावन की तकनीकी जांच की जा रही है।