भारत किसी भी तरह के आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा', पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बोले PM मोदी
प्रकाशित: 22-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पहलगाम आतंकी हमले का आज एक साल पूरा हो गया. पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की. पीएम मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि पीड़ितों को कभी भुलाया नहीं जाएगा. उन्होंने 22 अप्रैल, 2025 के हमले को एक ऐसी त्रासदी बताया जो देश की अंतरात्मा पर आज भी बोझ बनी हुई है. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि देश किसी भी प्रकार के आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा.
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, "पिछले साल इसी दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद कर रहा हूं. उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, जो इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं." इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, "एक राष्ट्र के रूप में, हम शोक और दृढ़ संकल्प में एकजुट हैं. भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा. आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे."
आज ही के दिन हुआ था बैसरन घाटी में आतंकी हमला
बता दें कि पीएम मोदी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब पीड़ितों के परिवार अपने प्रियजनों को खोने के गम में आज भी डूबे हुए हैं. पिछले साल 22 अप्रैल को, आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. मरने वालों में ज्यादातर पर्यटक थे. जो देश के अलग-अलग राज्यों से जम्मू-कश्मीर की बैसरन घाटी घूमने के लिए पहुंचे थे. इस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.
भारत ने 7 मई को शुरू किया था ऑपरेशन सिंदूर
इस आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान परस्त आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. इस दौरान भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बना कर तबाह कर दिया. प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट से कुछ देश पहले ही भारतीय सेना ने भी एक पोस्ट किया. जिसमें भारतीय सेना ने कहा कि भारत के खिलाफ कृत्यों के लिए जवाब सुनिश्चित है, न्याय मिलेगा. हमेशा.
इससे पहले, पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी की पूर्व संध्या पर, भारतीय सेना ने आतंकवाद के अपराधियों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि "जब मानवता की सीमाएं पार की जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है." भारतीय सेना ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें कहा, "जब मानवता की सीमाएं पार की जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है. न्याय मिलता है. भारत एकजुट है."
पहलगाम आतंकी हमले में इन लोगों की गई थी जान
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों में हरियाणा के नेवा ऑफिसर विनय नरवाल, कर्नाटक के शिमोगा के व्यवसायी मंजूनाथ राव, पश्चिम बंगाल के रहने वाले बीटेन अधिकारी, महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले अकाउंटेंट संजय लक्ष्मण लेले, महाराष्ट्र के अतुल श्रीकांत मोने, महाराष्ट्र के हेमंत जोशी, यूपी के शुभम द्विवेदी, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के सैयद हुसैन शाह, गुजरात के हिम्मत भाई, नेपाल के संदीप नेपांडे, यूएई के उधवानी प्रदीप कुमार, प्रशांत कुमार, बालेश्वर, मनीष रंजन, रामचंद्रम, और शैलेंद्र कलपिया का नाम शामिल है.