10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल, डीजल व सीएनजी के दाम
प्रकाशित: 24-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
विशेष प्रतिनिधि
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों से भी कम समय में शनिवार को तीसरी बार बढ़ोतरी की गई। पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
ताजा बढ़ोतरी के बाद 10 दिनों के भीतर पेट्रोल एवं डीजल के दाम देशभर में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। इसके साथ ही वाहन ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाले सीएनजी की कीमत में भी एक रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। हाल के दिनों में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी के बाद सीएनजी के दाम कुल चार रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ चुके हैं। पश्चिम एशिया संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां ईंधन के खुदरा दाम बढ़ा रही हैं। हालांकि इसके पहले लंबे समय पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में यह वृद्धि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, रिफाइनिंग मार्जिन में कमी और रुपये के कमजोर होने के कारण हुई है। मूल्यवृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर से 87 पैसे बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसी तरह, डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर से 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गई।इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर और 19 मई को लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।इसके साथ सीएनजी के दाम भी बढ़ाए गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये से बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके साथ दिल्ली के आसपास के शहरों में भी सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं।यह सीएनजी कीमतों में 10 दिनों से भी कम समय में हुई तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को दो रुपये प्रति किलोग्राम और 17 मई को एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई थी। इस तरह कुल बढ़ोतरी चार रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।तीनों मौकों पर सरकारी तेल कंपनियों की घोषित मूल्य वृद्धि के साथ नायरा एनर्जी जैसे निजी ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग उतने ही बढ़ाए हैं। कुछ निजी पेट्रोलियम कंपनियों ने 15 मई के पहले भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे।नायरा एनर्जी ने मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: पांच रुपये और तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी। वहीं, शेल कंपनी ने एक अप्रैल से पेट्रोल में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 25 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. और बीपी पीएलसी के संयुक्त ईंधन खुदरा उद्यम जियो-बीपी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अनुरूप ही अपने पेट्रोल पंपों पर कीमतों में बदलाव किया है।शनिवार की वृद्धि के बाद, मुंबई में सार्वजनिक तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल अब 108.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि कोलकाता में इनकी कीमतें बढ़कर क्रमश: 110.64 रुपये और 97.02 रुपये हो गई हैं। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 105.31 रुपये और डीजल की कीमत 96.98 रुपये है। स्थानीय करों (वैट) के कारण राज्यों में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की आईओसी, भारत बीपीसीएल और एचपीसीएल की देश के ईंधन बाजार में संयुक्त रूप से करीब 90 प्रतिशत हिस्सेदारी है।