कांग्रेस-सपा के सामंती सिंडिकेट को उप्र में झटका लगेगा: नकवी
प्रकाशित: 24-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इन दोनों दलों के सामंती सिंडिकेट को बड़ा झटका लगेगा। नकवी ने गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा कि पिछले दिनों विपक्ष जिस तरह से चुनावी चक्रवात में चित हुआ, उसी तरह आगे भी होता रहेगा। उनका कहना था कि दशकों की सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की सियासत को दरकिनार कर समावेशी सशक्तीकरण के दौर ने सत्तालोलुप को कड़ा संदेश दिया है कि सांप्रदायिक छल नहीं, समावेशी बल देश की प्राथमिकता है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वयोवृद्ध कांग्रेस पराजय की प्रयोगशालौ बन गयी है।