वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

वाहन चोर को किया गिरफ्तार

प्रकाशित: 24-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद (वीअ)। फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उस से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान अब्दुल रहीम निवासी मादलपुर थाना धौज जिला फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार अब्दुल रहीम निवासी मादलपुर थाना धौज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जून को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना धौज में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
अपराध शाखा सेक्टर-56 टीम ने 21 जून को आरोपी अब्दुल रहीम को मेट्रो फ्लैट सेक्टर-56 से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।