सेंट्रल नोएडा में दिनदहाड़े चली गोलियां; बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की ली जान, परिवार में पसरा मातम
प्रकाशित: 01-11-2025 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
Central Noida Property Dealer Murder: सेंट्रल नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात बंबावड़ गांव के पास स्थित पेरीफेरल पुल के निकट हुई। गोली लगने के बाद प्रॉपर्टी डीलर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय महिपाल के रूप में हुई है, जो बंबावड़ गांव के निवासी थे और लंबे समय से प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय कर रहे थे। घटना के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने स्थल से कई महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डायल-112 पर घायल व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने के बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच के उपरांत महिपाल को मृत घोषित कर दिया।
इलाके में मचा हड़कंप
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो महिपाल खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े मिले। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जो थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि महिपाल विवाहित थे और उनके परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। वारदात के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों ने जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने की मांग की है।