सेवानिवृत्त हो रहे दिल्ली पुलिस के 101 कर्मियों को मानद रैंक मिली
प्रकाशित: 01-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। मानद रैंक प्रमोशन स्कीम' के तहत दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को सम्मानित करने के लिए आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय के आदर्श ऑडिटोरियम में एक 'पिप्पिंग सेरेमनी' आयोजित की गई। इस समारोह की अध्यक्षता स्पेशल सीपी, (पी एफडी) राजेश खुराना ने की। उन्होंने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को औपचारिक रूप से अगली उच्च मानद रैंक प्रदान की।
समारोह को संबोधित करते हुए श्री खुराना ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सेवानिवृत हो रहे सभी कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
‘मानद रैंक प्रमोशन स्कीम' के तहत,सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को अगली उच्च मानद रैंक दी गई। इस स्कीम के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल'मानद रैंक प्रमोशन स्कीम' के तहत,सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को अगली उच्च मानद रैंक दी गई। इस स्कीम के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर 09, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर से सब-इंस्पेक्टर के पद पर 32 और सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर 60 कर्मियों को पदोन्नति दी गई।
उन्होंने कहा कि अपनी लंबी सेवा के दौरान, पुलिस कर्मियों को अक्सर अपने परिवारों के साथ रहने के लिए बहुत कम समय मिल पाता है।