जनता दर्शन में दिखा सीएम योगी का मानवीय चेहरा, भाई की गुहार पर बहन को तत्काल लोहिया अस्पताल भेजा
प्रकाशित: 01-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में सोमवार को उनकी संवेदनशीलता का एक और उदाहरण देखने को मिला। अयोध्या से आए भाई ने अपनी गंभीर रूप से बीमार बहन के इलाज की गुहार लगाई तो मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें एंबुलेंस से डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमती नगर भेजने के निर्देश दिए। अस्पताल में पीड़िता का इलाज शुरू हो गया।
अयोध्या निवासी श्याम सोनकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बहन बबिता कुछ दिनों से अयोध्या में भर्ती थीं और डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज में दिक्कत आ रही थी। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने आवास से ही पीड़िता को तत्काल अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई।अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की देखरेख में बबिता का इलाज शुरू हुआ। बहन के भर्ती होने की जानकारी मिलते ही उनके भाई श्याम ने राहत की सांस ली। इलाज शुरू होने पर उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को फोन कर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
‘धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज'
जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे अन्य लोगों को भी मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धन की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज से जुड़े एस्टीमेट की प्रािढया जल्द पूरी कर शासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आर्थिक सहायता समय से मिल सके।
मासूम से संवाद ने माहौल किया खुशनुमा
जनता दर्शन में अपनी मां के साथ पहुंची एक मासूम बच्ची से मुख्यमंत्री योगी ने बातचीत की और उसे दुलार-पुचकार किया। इसके बाद उन्होंने बच्ची के लिए चॉकलेट मंगाई और उसके सामने रैपर खोलकर उसे दी। चॉकलेट देखकर बच्ची खिलखिला उठी।
मुख्यमंत्री और बच्ची के बीच हुए इस आत्मीय संवाद ने जनता दर्शन में मौजूद लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी। अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के बच्चों के प्रति वात्सल्य और संवेदनशील व्यवहार की सराहना की।