हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2026 की वापसी
प्रकाशित: 01-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर के नंबर-1 ब्रेड ब्रांड हार्वेस्ट गोल्ड ने अपनी सबसे बड़ी कम्युनिटी पहल 'हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2026' का ऐलान कर दिया है। हार्वेस्ट गोल्ड 'बिम्बो बेकरीज इंडिया' का ब्रांड है, जो दुनिया की सबसे बड़ी बेक्ड फूड्स कंपनी 'ग्रुपो बिम्बो' का हिस्सा है। यह रेस इस साल अपने 11वें ग्लोबल एडिशन के साथ लौट रही है। 20 सितंबर 2026 को डीएलएफ साइबर सिटी, गुरुग्राम में फैमिलीज, फिटनेस पसंद करने वाले लोग और अपने आसपास बदलाव लाने वाले तमाम लोग एक अच्छे मकसद के लिए साथ दौड़ेंगे। साल 2025 की जबरदस्त कामयाबी ने दिखा दिया कि साथ मिलकर दौड़ने से सेहत भी बनती है और एक-दूसरे की मदद करने का जज्बा भी। पिछले साल दिल्ली-एनसीआर के 5,800 से ज्यादा रनर्स इस नेक काम के लिए मैदान में उतरे और 1.16 लाख ब्रेड स्लाइस डोनेट किए गए। यह ब्रांड का अब तक का सबसे बड़ा एक दिन का ब्रेड डोनेशन था, जिससे हजारों जरूरतमंद परिवारों तक पौष्टिक खाना पहुंचा।
‘एक बेहतर दुनिया को पोषण देने' (नॉरिशिंग ए बेटर वर्ल्ड) के अपने मकसद पर चलते हुए ब्रांड एक बार फिर लोगों को इस मुहिम से जुड़ने का न्योता दे रहा है। आटा ब्रेड, बेकर्स लोफ, प्रोटीन ब्रेड और आटा बर्गर बनाने वाला हार्वेस्ट गोल्ड इस रेस के हर रजिस्ट्रेशन के बदले जरूरतमंद परिवारों को 20 ब्रेड स्लाइस डोनेट करेगा। इस हिसाब से इस साल डोनेट होने वाले स्लाइस का आंकड़ा 1.5 लाख के पार जा सकता है।
2026 एडिशन का ऐलान करते हुए बिम्बो बेकरीज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राज कंवर सिंह ने कहा, "हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस दुनिया की सबसे बड़ी चैरिटी रन है और इसके 11वें एडिशन का ऐलान करते हुए हमें बेहद गर्व हो रहा है। आज के दौर में अच्छी डाइट और एक्टिव रहना बहुत जरूरी हो गया है। यह रेस परिवारों और पूरे समाज को एक साथ लाती है, सेहत का ध्यान रखना सिखाती है और एक-दूसरे की मदद करने का हौसला देती है। हर एक रजिस्ट्रेशन पर हम जरूरतमंद लोगों को 20 ब्रेड स्लाइस डोनेट करेंगे। जब हम किसी अच्छे मकसद के लिए दौड़ते हैं, तो हमारा हर कदम सिर्फ हमारी अपनी सेहत नहीं सुधारता, बल्कि एक मजबूत और मददगार समाज भी बनाता है। यही सोच हमें हर साल यह दौड़ कराने की ताकत देती है।
हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इसमें चार कैटेगरी रखी गई हैं: 10 किमी, 5 किमी और 3 किमी रन, और 3 किमी वॉकाथॉन।
यानी तेज दौड़ने वालों से लेकर आराम से वॉक करने वालों तक, हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। हार्वेस्ट गोल्ड दिल्ली-एनसीआर के सभी लोगों को बुला रहा है कि वे अपने रनिंग शूज पहनें और साल के सबसे जोशीले कम्युनिटी इवेंट का हिस्सा बनें।